फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Important Decisions taken in Punjab Cabinet

पंजाब मंत्रिमंडल: पुराने वाहन को स्क्रैप करवा नई गाड़ी के पंजीकरण पर 25% छूट, मिल्कफेड में 500 पदों पर भर्ती

Fri, 06 Jan 2023 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 02:04 PM IST
सार

मिल्कफेड और इससे संबंधित मिल्क यूनियनों के कामकाज को सुचारु बनाने और स्टाफ की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने ग्रुप सी व डी के 500 पदों पर सीधी भर्ती करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Many Important Decisions taken in Punjab Cabinet
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल ने स्क्रैप वाहन के मालिकों को नया वाहन खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 25 फीसदी तक छूट देने के फैसले पर मुहर लगा दी। इस फैसले के तहत ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 15 फीसदी और गैर-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को टैक्स में 25 फीसदी छूट मिलेगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही मिल्कफेड और इससे जुड़ी मिल्क यूनियनों में ग्रुप सी व डी के 500 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने पंजाब सिविल सचिवालय में आम राज प्रबंध विभाग में सेवकों और चौकीदारों के 173 खाली पदों को ट्रांसफर के आधार पर भरने की मंजूरी दे दी जबकि जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों (डीआरडीए) को भंग करने की मंजूरी देते हुए मंत्रिमंडल ने इनसे जुड़े स्टाफ के 44 सदस्यों को जिला परिषदों व पंचायत समितियों में डाइंग काडर सृजित करके एडजस्ट करने की मंजूरी भी दे दी।
विज्ञापन


पंजाब सिविल सचिवालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन संबंधी लागू की गई स्क्रैपिंग नीति पर अमल करते हुए पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 की धारा 13 (3) के तहत नए वाहनों की खरीद के मौके पर खरीदार को टैक्स में छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत, ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को मोटर व्हीकल टैक्स में 15 प्रतिशत और नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिक को 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले के तहत ही, ट्रांसपोर्ट वाहनों का रजिस्ट्रेशन आठ साल तक और नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों का रजिस्ट्रेशन 15 साल तक करने की केंद्रीय स्क्रैपिंग पॉलिसी की नीति का लाभ भी वाहन खरीदारों को मिल सकेगा। इस स्कीम के अंतर्गत, जिस समय वाहन को स्क्रैप किया जाएगा तब स्क्रैपर की तरफ से वाहन मालिक को सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (वाहन जमा करवाने का सर्टिफिकेट) दिया जाएगा, जिसे स्क्रैपर वाहन का मालिक तय अवधि में नया वाहन खरीदकर संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास जमा करवाकर नए वाहन की रजिस्ट्रेशन में मोटर व्हीकल टैक्स में छूट हासिल कर सकेगा।

मिल्कफेड और मिल्क यूनियनों में 500 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी
मिल्कफेड और इससे संबंधित मिल्क यूनियनों के कामकाज को सुचारु बनाने और स्टाफ की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने ग्रुप सी व डी के 500 पदों पर सीधी भर्ती करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, इस कदम से दूध उत्पादकों और किसानों को लाभ होगा क्योंकि इससे दूध से अन्य वस्तुएं तैयार करने के साथ-साथ उत्पादन की प्रभावी मार्केटिंग द्वारा दूध बाजार को असरदार बनाया जा सकेगा। इसी तरह इससे दूध और मिल्कफेड की तरफ से दूध से तैयार होती वस्तुओं की गुणवत्ता सुधारने से उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सचिवालय में सेवक और चौकीदारों के 173 खाली पद भरने को मंजूरी
पंजाब सिविल सचिवालय में आम राज प्रबंध विभाग में सेवकों और चौकीदारों की कमी के मद्देनजर कैबिनेट ने 150 सेवकों और 23 चौकीदारों के पद ट्रांसफर पद्धति से भरने की मंजूरी दे दी है। इससे सचिवालय के कामकाज को सुचारु तरीके से चलाया जा सके। इसके अलावा कैबिनेट ने जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों (डीआरडीए) को भंग करने और इनके 44 स्टाफ सदस्यों को जिला परिषदों व पंचायत समितियों में डाइंग काडर सृजित करके एडजस्ट करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed