{"_id":"5f4e97788ebc3e5387631fe3","slug":"many-houses-containment-zone-advisor-mask-social-distance-mandatory-chandigarh-news-pkl386533878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-40,56 और 15 के कई घर कंटेनमेंट जोन से बाहर, एडवाइजर ने जारी कर दिया आदेश मास्क और सामाजिक दूरी है अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-40,56 और 15 के कई घर कंटेनमेंट जोन से बाहर, एडवाइजर ने जारी कर दिया आदेश मास्क और सामाजिक दूरी है अनिवार्य
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि इस बीच शहर के कई इलाकों से राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सेक्टर-40, 56 और 15 के कुछ घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया। साथ ही इन इलाकों में लगाए गए प्रतिबंधों को भी हटाने के आदेश जारी किए हैं।
एडवाइजर मनोज परिदा ने आदेश जारी करके सेक्टर-40 के मकान नंबर-2778 से 2801 तक 23 घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। इसके अलावा सेक्टर-56 के मकान नंबर-6445 से 6448-सी और मकान नंबर-6449 से 6452-सी के 32 फ्लैट्स और सेक्टर-15 के 11 घरों को भी कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। अफेक्टेड एरिया असेस्मेंट कमेटी की सिफारिश के बाद ही यूटी एडवाइजर ने ये आदेश जारी किए हैं।
इलाके में जारी रहेगी स्क्रीनिंग पपिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद ही इन घरों को आजाद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन्हें सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।