फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many households different sectors Containment Zones

विभिन्न सेक्टरों के कई घर कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर

Sat, 03 Oct 2020 12:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Many households different sectors Containment Zones
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न सेक्टरों में बनाए 10 स्थानों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। एसडीएम सुधांशु गौतम और एसडीएम सतीश कुमार जैन की तरफ से आदेश जारी कर इन इलाकों में लागू की गई सख्ती को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिन इलाकों से प्रतिबंध हटाने के आदेश जारी किए गए, उनमें सेक्टर-27 के कई घर, इंदिरा कालोनी के मकान नंबर 1378 से 1389, सेक्टर-20 के 2359 से 2368, सेक्टर-21 के 100 से 109 और 137, सेक्टर-21 के 1056 से 1063, सेक्टर-32 के 475 से 480, सेक्टर-46 के 4165 से 4174 और 4103 से 4107, सेक्टर-41 के मकान नंबर 1057 से 1066 और सेक्टर-35 के मकान नंबर 3437 से 3443 शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद ही इन घरों को आजाद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, इन्हें सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग करती रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed