फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many gangsters working for Babbar Khalsa in Punjab

पंजाब में बब्बर खालसा के इशारे पर काम कर रहे कई नौजवान और गैंगस्टर, खुफिया एजेंसी जांच में जुटी

Fri, 23 Nov 2018 11:21 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब) Updated Fri, 23 Nov 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Many gangsters working for Babbar Khalsa in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में बब्बर खालसा के लिए काम करने वाले नौजवानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए खुफिया एजेंसी बब्बर खालसा के आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला से पूछताछ कर रही हैं। काला ने पंजाब और यूपी के कई नौजवानों व गैंगस्टरों को बब्बर खालसा के साथ जोड़ा है, जो उसके इशारे पर कई लोगों की हत्या भी कर चुके हैं। यूपी पुलिस ने 2017 में आतंकी काला को एक साथी समेत गिरफ्तार किया था। अभी काला जेल में बंद है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार फिरोजपुर के मल्लांवाला थाना के अंतर्गत गांव कोहला में 11 जुलाई 2017 को बब्बर खालसा के लिए कार्य करने वाले अशोक कुमार उर्फ अमन सेठ को साथी गुरप्रीत सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। अमन प्लस-टू में पढ़ता था तभी से बब्बर खालसा के आतंकी काला के संपर्क में था। काला पंजाब में सक्रिय था, जब पुलिस को इसके नेटवर्क के बारे में पता चला तो पंजाब छोड़कर यूपी भाग गया था। 
विज्ञापन


पंजाब के कई नौजवानों व गैंगस्टरों को बब्बर खालसा में कार्य करने के लिए काला ने जोड़ा है। अमन ही काला को यूपी छोड़कर आया था। पकड़े जाने के बाद अमन ने काला के यूपी में छिपे होने की जानकारी दी थी। पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस की मद्द से काला की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने यूपी से काला और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन ने काला के इशारे पर 17 जून 2014 को मोगा में पारस मैनी की हत्या की थी, इसके लिए जोगेवाला के ग्रंथी सतनाम सिंह उर्फ मामा ने पचास हजार रुपये की यूपी से पिस्तौल खरीद कर दी थी। सूत्रों के अनुसार अमन ने पुलिस को कई ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिनका आपराधिक मामला कोई दर्ज नहीं था और वे बब्बर खालसा के लिए कार्य कर रहे थे। पुलिस ने लवप्रीत सिंह, अवतार सिंह, तनवीर सिंह निवासी हरियाणा और कुलंवत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी पेवे (हरियाणा) व रूप सिंह निवासी पेवे (हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। अमन ने काला के इशारे पर फरीदकोट में सच्चा सौदा के अनुयायी गुरदेव सिंह व हनुमानगढ़ राजस्थान में संत लखविंदर सिंह की हत्या भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed