Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Died in Accident in Kotkapura

Punjab: धार्मिक स्थल से लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्राला ने मारी टक्कर

Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Many Died in Accident in Kotkapura
फरीदकोट में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कोटकपूरा के मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराई खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे टाटा एस और घोड़ा ट्राले की भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें कोटकपूरा, बठिंडा व फरीदकोट के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


यह सभी लोग श्री मुक्तसर साहिब के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव नगाहे की दरगाह में माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज की हिदायतें दी। साथ ही मृतकों के परिवारों के साथ अफसोस जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मराड़ कलां निवासी सुरेश कुमार अपने गांव के ही कुछ परिवारों के साथ टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वीरवार शाम को नगाहे की दरगाह में माथा टेकने गए थे। वहां पर धार्मिक समारोह में शामिल होने के बाद वापिस लौटते समय गांव पंजगराईं खुर्द के पास सामने से रहे एक घोड़ा ट्राले ने उनकी टाटा एस गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा एस गाड़ी परखच्चे उड़ गए और हादसे के कारण टाटा एस गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी 8 घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38),लवप्रीत (22), कर्मजीत कौर पत्नी सुरेश कुमार (36), कर्मजीत कौर पत्नी सुखचैन सिंह (35), दीपक कुमार (27) के रूप में हुई। 


मृतक महिला के पति सुरेश कुमार ने कहा कि माथा टेककर वापिस लौटते समय यह हादसा पेश आया। हालांकि उनकी गाड़ी के चालक को आभास हो गया था कि सामने से आ रहा ट्राला बेकाबू है जिनके चलते उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे कर लिया था लेकिन इसके बावजूद ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गांव मराड़ कलां निवासी व कांग्रेसी नेता अजयपाल सिंह संधू भी अस्पताल पहुंचे और परिवारों से हमदर्दी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed