{"_id":"615346838ebc3e0df63da764","slug":"many-congress-leaders-are-gathered-at-residence-of-navjot-sidhu-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सियासी बवाल: सिद्धू के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, मनाने में जुटे करीबी, सीएम चन्नी भी करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सियासी बवाल: सिद्धू के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, मनाने में जुटे करीबी, सीएम चन्नी भी करेंगे मुलाकात
Tue, 28 Sep 2021 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:25 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में सियासी बवाल जारी है। पटियाला स्थित नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर पार्टी नेताओं का जमावड़ा है। सिद्धू के करीबी उन्हें मनाने में जुटे हैं। खबर यह है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी जल्द ही सिद्धू से मिलने पटियाला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सिद्धू के घर पर पार्टी नेताओं की बैठक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने पटियाला स्थित आवास पर हैं और वहां फिलहाल गहमागहमी का माहौल है। उनके नजदीकी नेता लगातार वहां पहुंच रहे हैं और बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि सिद्धू को उनके करीबी नेता लगातार मना रहे हैं कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। इस बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धू के घर पर कुलजीत नागरा, विधायक इंद्रबीर बुलारिया, कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा, सुखपाल खैरा, सुखविंदर सिंह डैनी, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, निर्मल सिंह शुतराणा, बाबा हैनरी, कुलबीर सिंह जीरा व अन्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
इस मौके अमर उजाला से बात करते हुए सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि सिद्धू की सलाह को जब पार्टी ने नहीं माना तो उन्हें लगा कि एक निशब्द अध्यक्ष के तौर पर काम करने से क्या फायदा है। इस कारण सिद्धू ने यह कदम उठा लिया लेकिन उनके समेत पार्टी के बाकी सभी नेता सिद्धू के घर उन्हें मनाने पहुंचे।
विज्ञापन
जल्द ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी सिद्धू से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे। इस मौके पर खैरा ने मांग की है कि पार्टी हाईकमान को भी चाहिए कि सिद्धू की जो भी शिकायतें या मसले हैं, उन्हें हल किया जाए। खैरा ने कहा कि सिद्धू एक ऐसा नेता हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टैंड लेता है। ऐसे नेता को पार्टी को खोना नहीं चाहिए। खैरा ने आगे कहा कि पार्टी में जिन लोगों की वजह से सिद्धू ने यह कदम उठाया है। उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। जिससे पार्टी में चल रहा यह संकट दूर हो सके।