{"_id":"64379ce2268132f6880fbe94","slug":"many-commercial-premises-and-buildings-in-chandigarh-do-not-have-adequate-arrangements-to-deal-with-fire-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: व्यावसायिक परिसरों में आग से निपटने के नहीं इंतजाम, दमकल विभाग ने 1500 भवन मालिकों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: व्यावसायिक परिसरों में आग से निपटने के नहीं इंतजाम, दमकल विभाग ने 1500 भवन मालिकों को दिया नोटिस
Thu, 13 Apr 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
अक्षय जाधव, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
अक्षय जाधव, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:09 PM IST
सार
फायर सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि दमकल विभाग 14 से 20 अप्रैल तक शहर में जागरुकता अभियान चलाएगा। अभियान में आग लगने की घटनाओं से बचने की जानकारी दी जाएगी। आग को कैसे जल्दी बुझाया जा सकता है। इसके लिए जगह-जगह डेमो दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आग
- फोटो : फाइल
विस्तार
गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका है, लेकिन चंडीगढ़ के कई व्यावसायिक परिसर और भवनों में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इनमें न केवल निजी बल्कि कॉमर्शियल भवनों समेत सरकारी इमारतें भी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी नियम पूरे न करने पर ऐसे करीब 1500 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से ऐेसे संस्थानों को 15 से 30 दिन का समय दिया गया है। अगर तय समय के अंदर नियम पूरे न किए तो भवन को सील करने के अलावा सजा का भी प्रावधान है। दमकल विभाग से एनओसी न लेने वाले 1500 से अधिक लोगों को विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा चुके हैं। एनओसी न लेने वालों के खिलाफ दमकल विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई की जाएगी। एक जनवरी से 31 मार्च तक दमकल विभाग में एनओसी लेने के लिए 241 लोगों ने आवेदन किया। विभाग की ओर से 68 लोगों को ही एनओसी जारी की गई है जबकि अन्य मामले विभिन्न खामियों के चलते विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब में बड़ा हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सात की मौत
विज्ञापन
14 अप्रैल से शहर में चलेगा जागरूकता अभियान
फायर सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि दमकल विभाग 14 से 20 अप्रैल तक शहर में जागरुकता अभियान चलाएगा। अभियान में आग लगने की घटनाओं से बचने की जानकारी दी जाएगी। आग को कैसे जल्दी बुझाया जा सकता है। इसके लिए जगह-जगह डेमो दिए जाएंगे। जागरुकता अभियान औद्योगिक क्षेत्र, ऊंची इमारतें, रेहड़ी मार्केट सहित अन्य जगहों पर चलाया जाएगा। विभाग की ओर से जगह-जगह चेकिंग की जाएगी। जिन्होंने भी नियमों की अनदेखी की, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने करवाई वाहनों की मरम्मत
इस बार गर्मियों में आग की घटनाओं से बचने के लिए दमकल विभाग ने तैयारियां कर पूरी ली हैं। दमकल विभाग ने पुरानी गाड़ियों की मरम्मत करवाई है। विभाग ने 50 ब्रीथिंग ऑपरेटर सहित अन्य नए उपकरण भी खरीदे हैं। दमकल विभाग के पास चंडीगढ़ में 32 गाड़ियां हैं। सात गाड़ियों का टेंडर पास किया जा चुका है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह दमकल विभाग द्वारा पूरे देश में मनाया जाता है।
सभी कॉमर्शियल जगहों पर चेकिंग की जाएगी। आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जीएस सोढी, फायर सेफ्टी ऑफिसर, चंडीगढ़
फायर स्टेशन आवेदन एनओसी
फेज 1 31 09
फेज 2 16 07
सेक्टर 11 13 06
सेक्टर 17 56 13
सेक्टर 32 58 21
सेक्टर 38 12 00
मनीमाजरा 55 12
कुल 241 68