फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manu handing over children to neighbors, providing food to infected families

बच्चों को पड़ोसियों को सौंप मनु संक्रमित परिवारों को उपलब्ध करा रहीं भोजन

Sat, 15 May 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Manu handing over children to neighbors, providing food to infected families
चंडीगढ़। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, जीना इसी का नाम है... ऐसी सोच रखने वाली ढकोली के सुषमा इलीट क्रॉस सोसाइटी निवासी मनु शर्मा को तहेदिल से सलाम। संक्रमण के इस दौर में हर कोई भयभीत और चिंतित नजर आ रहा है। ऐसे में खुद के डर और चिंता को मिटाकर दूसरों के लिए कुछ कर गुजरने की सोच काफी मायने रखती है। मनु शर्मा अपने पति व सोसाइटी के सदस्यों के साथ मिलकर पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर और पीर मुछल्ला के संक्रमित परिवारों के लिए भोजन उपलब्ध कराने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

मनु पिछले 10 दिनों से आसपास के संक्रमित परिवार के लिए भोजन बनाने व उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मनु का कहना है कि उन्होंने संक्रमित परिवार के दर्द को बेहद करीब से महसूस किया है। ऐसे में जब घर की महिला संक्रमित हो तो परिवार भोजन के लिए तड़प जाता है। मनु ने बताया कि 10 दिनों में उनके पास आसपास से ऐसे तमाम संक्रमित परिवार के कॉल आए जहां लोग कई दिनों से केवल ब्रेड और बिस्किट खाकर पेट भरने को मजबूर थे।
विज्ञापन

बॉक्स
मनु के साथ जुड़ रहे सारे
मनु ने बताया कि पहले दिन वह और उनके पति बृजमोहन ने तय किया कि वह अपने बल पर लोगों को भोजन बनाकर टिफिन उपलब्ध कराएंगे, लेकिन उनके इस कार्य में उनके सोसाइटी के सदस्य खासतौर पर बुजुर्गों ने आगे आकर साथ दिया। ऐसे में मनु अपनी तीनों बेटियों मायरा (7 माह), आरुषि (2.5 साल) और वैष्णवी (12 साल) को पड़ोसियों के घर भेजकर सुबह 9 बजे से टिफिन तैयार करने में जुट जाती हैं। उनके साथ सोसाइटी की बुजुर्ग महिलाएं टिफिन पैक करने और कुछ बुजुर्ग उनके पति के साथ घर-घर टिफिन पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। मनु ने बताया कि खाना बनाने के लिए वे सोसाइटी के क्लब हाउस का उपयोग कर रही है। जहां पर उन्होंने हेल्पर रखा हुआ है। वहीं, बुजुर्गो के लिए बनाए गए सद्भावना क्लब में खाने की पैकिंग होती है। कॉल करने वाले संक्रमित परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए दोपहर और रात का टिफिन पैक कर उनके घर पर भेजा जाता है। मनु का कहना है कि शुरू में उन्हें लगा था कि उनकी बेटियों और परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी प्रभावित होगी। लेकिन जैसे-जैसे लोगों के मदद मांगने का क्रम बढ़ा वैसे-वैसे उनकी मदद के लिए भी लोग आगे आने लगे और राह आसान होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आप भी मुसीबत में हैं तो यहां करें संपर्क
संक्रमित मरीजों के परिवार को फ्री टिफिन सर्विस के जरिए भोजन उपलब्ध करा रही मनु शर्मा ने इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिस पर कॉल करने वाले परिवार को वे और उनके पति सोसाइटी के सदस्यों के साथ मिलकर भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। यह हेल्पलाइन नंबर है 94648-89999 और 93392-22226. यह सुविधा पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर और पीरमुछल्ला के संक्रमित परिवारों को नि:शुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed