कांग्रेस और आप पर बरसे मनोज तिवारी, बोले केजरीवाल ने किया धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, लोकसभा सांसद एवं भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को जालंधर की तीन सीटों
पर खड़े उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
तिवारी ने सबसे पहले जालंधर वेस्ट विधानसभा से उम्मीदवार मोहिंदर भगत के हलके में जनसभा को संबोधित किया।
इसके बाद जालंधर नार्थ विधानसभा से प्रत्याशी केडी भंडारी और जालंधर सेंट्रल विधानसभा से उम्मीदवार मनोरंजन कालिया के समर्थन में जनसभा की।
'आप सुप्रीमो ने जनता की भावनाओं के साथ किया धोखा'
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को दबाने और अमीरों को ऊपर उठाने का प्रयास किया था। जबसे केंद्र में मोदी सरकार आई है हर वर्ग के
लिए विकास करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल ने पहले दिल्ली के लोगों से धोखा किया और अब पंजाब को लूटने आए हैं। राज्य की जनता इन धोखेबाजों की मीठी बातों में न आएं।
अपने-अपने क्षेत्र से खड़े अकाली-भाजपा के साझे उम्मीदवारों को वोट डालकर तीसरी बार गठबंधन सरकार बनाएं क्योंकि सीएम प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली-भाजपा ने राज्य में विकास करवाया। इसे देख वह हैरान हैं।