{"_id":"6a04e814106251d5560febab","slug":"manoj-shukla-steps-down-as-an-active-member-of-the-aam-aadmi-party-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1018704-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्या से मनोज शुक्ला ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्या से मनोज शुक्ला ने किया किनारा
विज्ञापन
मनीमाजरा। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनावों को लेकर शहर, खासकर मनीमाजरा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुट गए हैं। कई समाजसेवी चेहरे भी क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज कराकर टिकट की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों तक स्थानीय समस्याओं को लेकर कम सक्रिय दिखने वाले कई नेता अब सड़क, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने लगे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी से लंबे समय से जुड़े युवा कार्यकर्ता मनोज शुक्ला ने सक्रिय राजनीति से विराम लेने की घोषणा कर क्षेत्र की चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 के अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में चंडीगढ़, पंजाब और वाराणसी सहित विभिन्न चुनाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि कम उम्र में पार्टी को मजबूत बनाने और चंडीगढ़ में पहचान स्थापित करने के लिए लगातार मेहनत की। वार्ड नंबर-4 में पार्टी का पार्षद बनना कार्यकर्ताओं के वर्षों के प्रयास का परिणाम रहा। मनोज शुक्ला ने स्पष्ट किया कि सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बावजूद वह जागरूक नागरिक, समर्थक और मतदाता के रूप में लोकतंत्र और ईमानदार राजनीति के पक्ष में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।