Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar met Nadda & Shah before the election results

Chandigarh News: चुनाव परिणाम से पहले नड्डा-शाह से मिले मनोहर

Tue, 04 Jun 2024 05:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Manohar met Nadda & Shah before the election results
संभावित परिणामों के बारे में चर्चा की, एग्जिट पोल ने भाजपा का प्रदर्शन खराब बताया है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल और चुनाव प्रबंधन समिति व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला नई दिल्ली पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नड्डा व शाह ने अलग से बैठक कर पूर्व सीएम मनोहर लाल और बराला से संभावित परिणामों का फीडबैक लिया।

एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान बताया जा रहा है। लगभग सभी एग्जिट पोल के सर्वे में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले खराब बताया गया है। राज्य में कुछ ही महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यदि परिणाम विपरीत आए तो इसका असर विधानसभा चुनाव में पड़ना तय है। ऐसे में लोकसभा का यह परिणाम हरियाणा के लिए काफी मायने रखते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने दोनों ही नेताओं से चुनाव प्रचार के बाद पड़े असर और कम मतदान के कारणों की भी चर्चा की है। हालांकि मनोहर लाल व बराला ने एग्जिट पोल के विपरीत परिणाम आने की बात कही है। भाजपा लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही हरियाणा में दसों की दस सीट जीतने का दावा करती आई है। बैठक के दौरान उन्होंने भितरघात करने वाले पार्टी के नेताओं पर भी चर्चा की। ऐसे में चुनाव के दौरान पार्टी की खिलाफत करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। बैठक में कम मतदान के कारणों पर भी चर्चा की गई। साथ ही मतगणना के दिन सभी केंद्रों पर पार्टी के काउंटिंग एजेंट के समय पर पहुंचने और विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed