फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal, Bhupendra Hooda and Arvind Kejriwal rally in Haryana today

Haryana Politics : हरियाणा में आज रैलियों वाला रविवार, मनोहर, हुड्डा और केजरीवाल भरेंगे हुंकार

Sun, 29 May 2022 10:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 10:45 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल सिरसा, भूपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद व केजरीवाल की कुरुक्षेत्र में है रैली। तीनों ही दलों की निकाय, पंचायत व 2024 के चुनाव पर नजर।

विज्ञापन
Manohar Lal, Bhupendra Hooda and Arvind Kejriwal rally in Haryana today
खट्टर, हुडा और केजरीवाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में रविवार को सियासत चरम पर रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही प्रदेश में पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की तीन अलग-अलग जिलों में रैलियां हैं। सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह की ओर से आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भूपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में अब बदलेगा हरियाणा रैली कर हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


तीनों ही दलों की नजर निकाय, पंचायत और 2024 के विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने, कांग्रेस वापसी करने और आप पहली बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए अभी से चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को होने वाली रैलियों में तीनों ही दलों का निशाना एक-दूसरे पर रहने वाला है।
विज्ञापन


केजरीवाल हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताने आ रहे हैं। उन्होंने रैली को नाम ही अब बदलेगा हरियाणा दिया है। इसके जरिये वह आम आदमी पार्टी और खुद के लिए भी प्रदेश की जनता से एक मौका मांगेंगे। आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का कहना है कि उनकी रैली को विफल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस ने रविवार को ही अपने कार्यक्रम रखे हैं। बावजूद इसके दोनों ही दलों की रैलियों से आप की रैली में अधिक भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की सौगात देंगे सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही जिले को करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ऐतिहासिक रैली होने का दावा किया है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम को लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जनता को कांग्रेस से आस है। अब तक हुए कार्यक्रमों की तुलना रविवार को फतेहाबाद में जनसैलाब उमड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed