फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal and Bhagwant Mann will meet for the third time today on SYL issue

SYL Issue : सतलुज-यमुना विवाद पर मनोहर और मान के बीच तीसरी बैठक आज, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री करेंगे अध्यक्षता

Thu, 28 Dec 2023 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 12:03 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए पंजाब सरकार सहयोग करेगी। इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच 14 अक्तूबर 2022 और चार जनवरी 2023 को बैठक हुई थी। पहली बैठक में जलशक्ति मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Manohar Lal and Bhagwant Mann will meet for the third time today on SYL issue
पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद पर गुरुवार को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बीच बैठक होगी। शाम चार बजे आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच इस विवाद को लेकर यह तीसरी बैठक है। पहली दो बैठकें बेनतीजा रही थी। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर एसवाईएल नहर के निर्माण से संबंधित किसी भी बाधा या मुद्दे को हल करने के लिए एक बैठक आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि मान ने भी बैठक में शामिल होने की इच्छा जताई थी, मगर वह पहले की तरह अड़े हैं कि उनके राज्य के पास साझा करने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, मनोहर लाल कहते आए हैं कि एसवाईएल के निर्माण का राज्यों के बीच जल बंटवारे से कोई लेना-देना नहीं है। पानी के बंटवारे का विवाद अलग है, जो प्राधिकरण हल करेगा। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि एसवाईएल को लेकर चार अक्तूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि निष्पादन जल के आवंटन से संबंधित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए पंजाब सरकार सहयोग करेगी। इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच 14 अक्तूबर 2022 और चार जनवरी 2023 को बैठक हुई थी। पहली बैठक में जलशक्ति मंत्री भी मौजूद थे। हरियाणा सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि एसवाईएल नहर पर हुई सभी बैठकें पंजाब सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण बेनतीजा रही थीं। 


एसवाईएल नहर का मुद्दा पिछले कई वर्षों से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय बना है। हरियाणा यह भी मुद्दा उठाता रहा है कि एसवाईएल के नहीं बनने से उनके राज्यों के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नहर का निर्माण पूरा होने से हरियाणा के किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed