फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crest Scam: Treatment ordered for accused Abrol; Jail Superintendent to submit report on the 9th.

क्रेस्ट घोटाला: आरोपी अबरोल के इलाज का आदेश, 9 को जेल अधीक्षक देंगे रिपोर्ट

Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Crest Scam: Treatment ordered for accused Abrol; Jail Superintendent to submit report on the 9th.
चंडीगढ़। 83 करोड़ रुपये के क्रेस्ट घोटाले में बुड़ैल जेल में बंद प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल के इलाज को लेकर अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। आरोपी ने बेहतर स्वास्थ्य जांच और इलाज की मांग को लेकर अदालत में अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन

अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने सीबीआई से अलग से जवाब मांगना जरूरी नहीं समझा। अदालत ने मॉडल जेल, बुड़ैल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के नियमों के तहत अबरोल का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। जरूरत महसूस होने पर उन्हें किसी सरकारी अस्पताल में भी रेफर किया जाए।
विज्ञापन

अदालत ने जेल प्रशासन को आरोपी की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और इलाज के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। बुड़ैल जेल अधीक्षक को यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2026 को अदालत में पेश करनी होगी। अदालत अगली सुनवाई के दौरान रिपोर्ट का अवलोकन करेगी। इसके आधार पर आरोपी के स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति को लेकर आगे आवश्यक आदेश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed