{"_id":"6824d0ba6baadf1793004776","slug":"mann-sarkar-launched-rangla-punjab-society-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-709376-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मान सरकार ने लॉन्च की रंगला पंजाब सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मान सरकार ने लॉन्च की रंगला पंजाब सोसाइटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मान सरकार ने गांवों और ब्लॉकाें के विकास में योगदान देने के लिए रंगला पंजाब सोसाइटी की स्थापना की है। वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के जो लोग विदेश में बसे हैं, वह अपने गांव और ब्लॉक के विकास के लिए इस रंगला पंजाब सोसाइटी में डोनेशन आर्थिक मदद दे सकते हैं।
इस आर्थिक मदद को गांवों और ब्लॉक में बनने वाले स्कूल, कॉलेज, सुविधा केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। चीमा ने बताया कि रंगला पंजाब सोसाइटी को सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत कराया गया है। इसके अलावा विदेश में बैठे पंजाबी इस फंड में जो डोनेशन करेंगे, उसके लिए एफसीआरए की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को इनकम टैक्स में भी छूट का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अब विदेश बैठे पंजाबियों को अपने गांव व ब्लॉक के विकास में योगदान देने के लिए सरकारों के नुमाइंदों से संपर्क करने की जरूरत नहीं, वह सीधे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम के जरिए इसमें डोनेशन दे सकेंगे। साथ ही वह जिस कार्य के लिए आर्थिक मदद करेंगे, उसके कामकाज का भी लेखाजोखा ले सकेंगे।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई), स्थानीय नागरिकों, कॉरपोरेट्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सहित दुनिया भर के पंजाबियों को राज्य के विकास में हिस्सा लेने के लिए खुला निमंत्रण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब सोसाइटी में राज्य के विकास के लिए प्राप्त होने वाले एक-एक रुपये के योगदान को प्रमाणित और प्रभावशाली परियोजनाओं में इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें न कोई बिचौलिया शामिल होगा और न ही कोई राजनीतिक हस्तक्षेप।
उन्होंने कहा कि यह सोसाइटी आम लोगों के साफ़-सुथरे और नागरिक केंद्रित शासन के सपने को साकार करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब सोसाइटी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, सड़कें, कृषि और शहरी-ग्रामीण विकास में जन कल्याण सहित मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि यह सोसाइटी प्राकृतिक आपदाओं, आपात स्थितियों और सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के दौरान भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी, जिन क्षेत्रों को पिछली सरकारों द्वारा पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया था। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि इसके अलावा यह सोसाइटी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पंजाब में नवाचार, स्टार्टअप और अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करेगी।