फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mann attack on CM , Spoke- farmer cummiting suicide in state

मान का सीएम पर हमला, बोले- किसान हितैषी बताने वाले के राज में हो रही खुदकुशी

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mann attack on CM , Spoke- farmer cummiting suicide in state
भगवंत मान - फोटो : ANI

संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल में शिअद नेताओं ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है। चुनाव नजदीक आते ही पंजाब के विकास के झूठे सब्जबाग दिखाकर लोगों को झांसा देने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


शिअद के संताप को भोग चुके लोगों ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। मान रविवार को फरीदकोट के कम्मेआना गेट और जैतो के राम लीला मैदान में पार्टी उम्मीदवारों गुरदित्त सिंह सेखों और मास्टर बलदेव सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खुद को किसानों का मसीहा मानते है लेकिन उनकी सरकार में सैकड़ों किसान खुदकुशी कर चुके हैं। बेरोजगार डिग्री लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं और सरकारी कर्मी वेतन को लेकर हाहाकार मचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिअद पंजाब के लोगों को दिखा रही सब्जबाग'

Mann attack on CM , Spoke- farmer cummiting suicide in state
सीएम बादल

ऐसे हालात में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल किस विकास की बात कर रहे हैं। वह कहते हैं कि बड़े-बड़े पुल बन रहे हैं और लंबी-चौड़ी सड़कें तैयार हो रही है जबकि लोगों के पास काम ही नहीं है। 

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सांसद मान ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ऐसे बुजुर्ग जैसी है जिसे डॉक्टर भी जवाब दे चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के लोग एक बार मौका दे चुके हैं और लोग दूसरी बार गलती नहीं करेंगे। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को सत्ता से रोकने के लिए शिअद व कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता हुआ है। इसके चलते ही शिअद सरकार ने कुछ दिन पहले ही कैप्टन के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों को वापस ले लिया है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले ही हर वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र बनाए हैं। सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्ज माफ होगा जबकि 25 लाख नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। 

मौके पर फरीदकोट से सांसद प्रो.साधू सिंह, फरीदकोट से उम्मीदवार गुरदत्त सिंह सेखों, कोटकपूरा से उम्मीदवार कुलतार सिंह संधवां और जैतो से उम्मीदवार मास्टर बलेदव सिंह ने भी विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed