फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manju Hooda became Rohtak Zilla Parishad chairman

Rohtak News: सर्वसम्मति से मंजू हुड्डा बनीं रोहतक जिला परिषद चेयरमैन, अनिल कुमार वाइस चेयरमैन

Tue, 27 Dec 2022 12:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

रोहतक जिला परिषद चुनाव में मंजू हुड्डा को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया है। वहीं अनिल कुमार वाइस चेयरमैन बने हैं। मंजू हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हल्के गढ़ी संपला किलोई के दमार गांव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Manju Hooda became Rohtak Zilla Parishad chairman
मंजू हुड्डा बनीं जिला परिषद चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला किलोई से जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बने हैं। पहली बार राजनीति में उतरी वार्ड नंबर पांच की महिला पार्षद मंजू हुड्डा सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरपर्सन बनी हैं। मतदान के बाद वार्ड नंबर 4 के पार्षद अनिल घुसकानी को विजेता घोषित किया गया। अनिल को 14 में से 10 पार्षदों ने वोट दिया। 

विज्ञापन


अनिल जहां खुद को निर्दलीय बता रहे हैं, जबकि मंजू का स्वागत करने भाजपा नेता सतीश नांदल पहुंचे। नांदल इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष रहते समय गढ़ी सांपला किलोई हलके से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। वे मंजू का स्वागत करने जिला विकास भवन पहुंचे। इसके बाद मंजू ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन


प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में जिला परिषद के लिए नौ नवंबर को मतदान हुआ था। इसका परिणाम 26 नवंबर को एक माह पहले आया था। इसमें वार्ड नंबर पांच से मंजू ने धमाकेदार जीत हासिल की थी। पूर्व चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली की पत्नी अरुणा चौधरी व किसान व जाट आंदोलन में सक्रिय रही मीना मकड़ौली को हराया था। मंजू ने 3 हजार 281 वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन से मांगेराम चिड़ी ने हिम्मत सिंह को तीन हजार 17 वोटों से मात दी। 72 वर्षीय मांगेराम रिटायर अधिकारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरियाणवी कलाकार सतीश बहलबा ने वार्ड 13 से 5 हजार 454 वोटों से जीत हासिल की थी। सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव निवासी सीमा ने वार्ड सात से विजयी रही थी। भालौठ गांव का जिला परिषद से गहरा नाता रहा है। हुड्डा राज में जहां राजेश भालौठ जिला परिषद के चेयरमैन रहे। वहीं भाजपा राज में बलराज कुंडू के बाद 2020 में सतीश भालौठ चेयरमैन बने। अब सीमा चेयरमैन की दावेदार है। इसके अलावा जिला परिषद के वार्ड नंबर चार में रोचक मुकाबला हुआ था। 

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा व पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के गांव खिड़वाली से सात प्रत्याशी वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे। जबकि जीत घुसकानी गांव के अनिल कुमार को मिली थी। अनिल ने 204 वोटों के अंतर से खिड़वाली के रामकरण उर्फ धोबा को हराया था। गांव के पूर्व सरपंच व जाट आंदोलन में सक्रिय रहे ओमप्रकाश हुड्डा तीसरे स्थान पर रहे थे। 

वहीं, वार्ड नंबर 12 से भारतीय आशा पार्टी ने सुमन गिरावड़, आप ने बहुअकबरपुर की किदवंती देवी व भाजपा नेता ने अपनी पुत्रवधु को मैदान में उतारा था। सुमन गिरावड़ को भारतीय आशा पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं मिला। ऐसे में उसने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। सुमन ने आम आदमी पार्टी की किदवंती को 517 वोटों से हराया था। वह चेयरमैन की भी दावेदार मानी जा रही थी।

मंजू हुड्डा के खिलाफ नहीं आया एक भी नामांकन
जिला विकास भवन में ठीक 11 बजे एडीसी महेंद्रपाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। मंजू ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दिया, उनके खिलाफ किसी भी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। एडीसी ने पांच मिनट में मंजू को विजेता घोषित कर दिया।

अनिल हुड्डा को मिले 14 में से 10 वोट
मीटिंग में वार्ड नंबर 4 से पार्षद अनिल हुड्डा ने सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया लेकिन वार्ड नंबर वार्ड नंबर तीन से पार्षद मांगेराम चिड़ी व वार्ड 11 से दीपिका ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। ईवीएम से मतदान कराया गया। अनिल को 10, मांगेराम को 3 व दीपिका को एक वोट मिला। अनिल को विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed