{"_id":"5e1ccb958ebc3e87b270a5ee","slug":"mangtar-and-family-beat-boyfriend-and-girlfriend-after-marriage-chandigarh-news-pkl363046799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः शादी तय होने बाद प्रेमिका संग मॉल में घूम रहा था, मंगेतर और परिजनों ने कर दी धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः शादी तय होने बाद प्रेमिका संग मॉल में घूम रहा था, मंगेतर और परिजनों ने कर दी धुनाई
Tue, 14 Jan 2020 01:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एलांते मॉल चंडीगढ़ की पार्किंग के पास उस वक्त हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक-युवती की पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों की पिटाई करने वाले लोग लड़के और उसकी मंगेतर के परिवार के लोग हैं। इसके बाद युवक की प्रेमिका ने सूचना अपने परिवार को दी।
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और बाद में दोनों तरफ से आए परिवारों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के विकास, सौम्या, कल्पना, कृष्णा, मनीषा, प्रियंका, संजीव कुमार, पूजा शबनम, गयासुद्दीन, सोहिब, महबूब और चांदनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल पुलिस बीट बॉक्स में है। बीते रविवार को बीट में वह और तैनात लेडी कांस्टेबल दीपिका व कांस्टेबल रोहताश बीट के बाहर बैठे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे पार्किंग के पास दो गुट आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी बीट बॉक्स में लेकर आई। जांच में पाया कि विकास (22) अपनी दोस्त सौम्या के साथ एलांते मॉल की पार्किंग में खड़ा था। तभी विकास की बहन कल्पना, मां कृष्णा, उनका साथी मनीषा, प्रियंका, संजीव कुमार सरेआम विकास और सौम्या को पीटने लगे।
पुलिस जांच में सामने आया कि विकास का रिश्ता मनीषा के साथ तय हुआ था और कुछ दिन बाद दोनों की मंगनी और शादी की बात दोनों परिवार के बीच तय हो चुकी थी। रविवार को विकास अपनी प्रेमिका सौम्या के साथ एलांते मॉल की पार्क़िग में खड़ा था।
इस दौरान विकास और मनीषा के परिवार के सदस्य वहां पहुंचकर दोनों की धुनाई कर डाली। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया। बाद में सौम्या के परिवार का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मौके पर मौजूद दोनों तरफ के लोगों के बीच जमकर हंगामा होना शुरू हो गया।