{"_id":"36440ef68bc6b0e15072ab5a1b4c2bdb","slug":"mango-mela-at-fregnens-garden-from-18-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेग्नेंस गार्डन में मैंगो मेला 18 से, आपका स्वागत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेग्नेंस गार्डन में मैंगो मेला 18 से, आपका स्वागत है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पहली बार 18 और 19 जुलाई को मैंगो मेला लगेगा। बागवानी विभाग ने सेक्टर-36 के फ्रेग्नेंस गार्डन में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेयर पूनम शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हर कोई भाग ले सकता है। 17 जुलाई को गार्डन में ही निशुल्क एंट्री फार्म उपलब्ध होंगे और 18 जुलाई की सुबह 6 से 8 बजे तक एंट्री फार्म जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
उसके बाद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आम की किस्मों को डिस्पले किया जा सकेगा। उसी दिन सुबह 8 से 10 बजे के बीच अलग-अलग किस्मों के आम को जज कर लिया जाएगा और 11 बजे मेला शुरू होगा।
विज्ञापन
19 जुलाई को दोपहर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और प्रतियोगिता जीतने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।