{"_id":"b5e6c501d33f13eeb81f9b0eeaaa37e3","slug":"mango-fest-in-pinjore-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैंगो मेला, फिर मास्टर स्लीम मतलब हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मैंगो मेला, फिर मास्टर स्लीम मतलब हाउसफुल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 07 Jul 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा उद्यान विभाग एवं पर्यटन निगम द्वारा यादविन्द्रा गार्डन में आयोजित 23वें दो दिवसीय मैंगो मेले के समापन पर रविवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
समापन समारोह में हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशन लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और आम की वेराइटियों का जायजा लिया। आम की कुल 2744 एंट्री हुईं, जिनमें कुल 2408 वैराइटी थीं।
विज्ञापन
वहीं, शाम को पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा। मैंगो मेले और मास्टर सलीम को देखने के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि सड़क से लेकर टिकट काउंटर और गार्डन के अंदर तक भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। सड़क पर दो घंटे तक वाहन रेंगकर चलते रहे और पुलिसकर्मियों को भी यातायात को सुचारु करने में मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
यमुनानगर के खाते में दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
यमुनानगर के सलुजा फार्म को ए श्रेणी में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आम उत्पादक चुना गया और इसके लिए 5100 रुपये के पुरस्कार, शील्ड व प्रमाण पत्र से नवाजा गया। हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशन लाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं, बी श्रेणी में (सर्वश्रेष्ठ अन्य राज्य) पंजाब के जिला रोपड़ के रवनीत सिंह और उत्तराखंड के गोल्डन बाग को 5100 रुपये, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राज्य की आम उत्पादन में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिले में डीएचओ यमुनानगर को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं, सर्वश्रेष्ठ आम की ए श्रेणी में राजकीय गार्डन एवं नर्सरी, नबीपुर जिला अंबाला को लंगडा किस्म के लिए, डीडीएच बारादारी पटियाला (पंजाब) को चौसा के लिए, जबकि राजकीय गार्डन एवं नर्सरी फतेहपुर जिला पंचकूला को आम्रपाली किस्म के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आम के अन्य उत्पादों की श्रेणी में भी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।