फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maneka Gandhi to launch bird project

पर्यावरण बचाने के लिए केंद्र की पहल, पंछी परियोजना की शुरुआत करेंगी मेनका गांधी

Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi to launch bird project
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी - फोटो : file photo
हरियाणा में भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए खट्टर सरकार दाना-पानी का प्रबंध करने जा रही है। फरीदाबाद से 22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी प्रोजेक्ट पंछी की शुरूआत करेंगी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रकृति को बचाने और पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पक्षियों को पानी व दाने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


विपुल यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है और इसमें चिड़ियों को पानी देने व दाना डालने की व्यवस्था करना आवश्यक है। लोगों को भी अपने घरों में, घरों की छत्तों व पेड़ों पर बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी रखना चाहिए।
विज्ञापन


 22 अप्रैल को कार्यक्रम के दौरान लोगों को पक्षियों के लिए पानी रखने के हजारों की संख्या में पॉट्स वितरित किए जाएंगे। इन्हें लोग पार्कों में लगा सकेंगे, जिससे पक्षियों को पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। ऐसे 15-20 स्थानों की पहचान भी की जाएगी जहां पर पक्षियों के लिए दाना डालाने व पानी की व्यवस्था की जा सके। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed