फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi Board Chairman Lal Singh resigned

गेहूं खरीद शुरू होने से पहले बड़ा झटका: मंडी बोर्ड चेयरमैन लाल सिंह ने दिया इस्तीफा, सीएम मान बोले- घबराएं नहीं किसान, मुझ पर रखें विश्वास

Tue, 29 Mar 2022 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 07:37 PM IST
सार

मंडी बोर्ड के चेयरमैन पद से लाल सिंह के इस्तीफे को लेकर पंजाब के सियासी गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल सिंह को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया था।

विज्ञापन
Mandi Board Chairman Lal Singh resigned
लाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

गेहूं खरीद से ठीक पहले मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर उन्हे यह अहम जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि उनके इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि किसानों को बिल्कुल विचलित होने की जरूरत नहीं है। किसानों को सिर्फ मुझ पर विश्वास बनाए रखना होगा।

विज्ञापन


पंजाब में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने 132 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। सरकार का दावा है मंडियों में पर्याप्त बारदाना (बोरियां) पहुंच चुका है। गेहूं खरीद के लिए राज्य में 2300 से ज्यादा मंडियां बनाई गई हैं। सोमवार को गेहूं खरीद के लिए पंजाब सरकार को 24,773.11 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) मिल गई है। ऐसे समय में मंडी बोर्ड के चेयरमैन पद से लाल सिंह के इस्तीफे को लेकर पंजाब के सियासी गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल सिंह को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया था।
विज्ञापन


बोर्ड व निगमों में विधायक होंगे शामिल
पंजाब में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के बोर्ड व निगमों में विधायकों को शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। मान ने विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से उनके अंतर्गत आने वाले बोर्ड व निगमों की सूची तलब कर ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी विभागों को यह संदेश प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आएगी दिक्कत
मुख्यमंत्री भगवंत मान को उन सहकारी संस्थाओं में परेशानी आएगी जिनमें चुने हुए डायरेक्टर और चेयरमैन लगे हैं। उन्हे पद मुक्त करने के लिए पंजाब की सरकार को दिक्कतें पेश आएंगी। इन संस्थाओं में मार्कफेड, मिल्कफेड आदि बड़ी सहकारी संस्थाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed