{"_id":"68d460e1d3563cd6420928c3","slug":"manan-vohra-created-a-record-by-scoring-the-first-ever-double-century-in-the-jp-atre-memorial-tournament-chandigarh-news-c-16-pkl1079-827645-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनन वोहरा ने जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट में अब तक का पहला दोहरा शतक लगाकर बना दिया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनन वोहरा ने जेपी अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट में अब तक का पहला दोहरा शतक लगाकर बना दिया रिकॉर्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आईटी पार्क के महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन से 4 विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने 50 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए।
मनन वोहरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 164 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए 208 रन बनाए। यह मौजूदा टूर्नामेंट का पहला दोहरा शतक रहा। शिवम भांबरी ने 83 गेंदों में शतक जमाते हुए 106 रन और दीवान कौशिक ने 41 रन बनाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 370 रनों का लक्ष्य 48.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल ने 89 गेंदों में 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, कुशल पाल ने 62 रन, अभिमन्यु सिंह ने 45 रन, प्रवाल प्रताप सिंह ने 42 रन और रोहित नारंग ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में निशंक बिड़ला ने 3 विकेट लिए। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के राहुल हौहान को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर, मोहाली में सीएजी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को 101 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएजी ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 327 रन बनाए। मनेंद्र ने सर्वाधिक रन बनाए। 152 रनों में से अंकित कौशिक ने 79 रन, मोहम्मद अर्सलान खान ने 23 रन और अर्पित वासवदा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षदीप सिंह ने 4 विकेट, शुभम राणा, मनप्रीत संधू और हरजिंदर वान ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 45.2 ओवर में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ध्रुव राहुल जिंदल ने 86 रन, रुशिल श्रीवास्तव ने 28 रन और रिवन प्रीत सिंह ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए शुभम सिंह ने 4 विकेट और कनिश सेठ ने 2 विकेट लिए। सीएजी के मनेंद्र को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
वर्ष 1992 में शहर में शुरू हुआ था जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
वर्ष 2025 में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मनन वोहरा पहला दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में नेहल वढेरा ने 177 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। मनन वोहरा ने इस इसे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया। मनन वोहरा आईपीएल में भी खेल चुके हैं।
आज के मैच
वीरवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच महाजन क्रिकेट ग्राउंड चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में सुबह 9 बजे खेला जाएगा।