फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man sets himself ablaze by pouring oil in Manimajra, condition critical

Chandigarh News: मनीमाजरा में तेल डालकर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Man sets himself ablaze by pouring oil in Manimajra, condition critical
मनीमाजरा। शास्त्री नगर के पीछे नाले के पास बनी झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने ऊपर तारपीन का तेल डाल आग लगा ली। घटना शाम साढ़े पांच बजे की है। आसपास में रहने वाले लोगों ने पानी और कपड़े डालकर उसको आग से बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह काफी जल चुका था। उसे गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की पहचान 40 साल के व्यक्ति नेमचंद के तौर पर हुई है। आईटी पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नेमचंद सेक्टर-26 बापूधाम की तरफ बनी झुग्गी नंबर- 325 में माता के साथ रहता है। वह गाड़ियों को पेंट आदि करने का काम करता है। उसकी शादी नहीं हो रखी है। वह अपनी माता के साथ रहता है। उसकी माता बीमार होने के चलते बेड पर ही रहती है। नेमचंद उसने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जल जाने के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed