फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died under suspicious circumstances, blood was flowing from nose

Chandigarh News: संदिग्ध परिस्थतियों में व्यक्ति की मौत, नाक से बह रहा था खून

Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Man died under suspicious circumstances, blood was flowing from nose
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में रहने वाले 42 साल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह दीपक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अपने मायके बनारस गई थी। उसकी दो बहनें दिल्ली रहती हैं। मां भी बहनों के पास गई हुई थी। शुक्रवार को दीपक की मां उसे फोन कर रही थी लेकिन उसने नहीं उठाया। अगने दिन सुबह भी कॉल की। बेल तो बजती रही, लेकिन कॉल नहीं उठी। कई बार कॉल करने के बाद दीपक के घर के पास उसके रिश्तेदार को कॉल की गई। जब रिश्तेदार घर गया तो देखा मोबाइल जमीन पर गिरा पड़ा है। शौचालय में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दीपक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की नाक से खून बह रहा था। दीपक की मौत गिरने से हुई या फिर किसी अन्य कारण से इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed