{"_id":"5c014fecbdec22414b47c5d2","slug":"man-died-due-to-compressor-blast-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसाः कंप्रेशर तोड़ते समय हुआ धमाका, मजदूर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसाः कंप्रेशर तोड़ते समय हुआ धमाका, मजदूर की दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा ( पंजाब)
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्रेशर तोड़ते समय धमाका होने से बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। हादसा पंजाब के मानसा स्थित कैंचियां के एक कबाड़खाना में शुक्रवार को हुआ। धमाका इतना भयानक था कि मजदूर के चिथड़े उड़ गए। इसकी सूचना मिलते की एसएसपी मनधीर सिंह, डीएसपी सिमरजीत सिंह, थाना सदर के मुखी यादविंदर सिंह ने पुलिस टीम समेत पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कैंचियां स्थित मिट्ठू राम कबाड़िया की दुकान के बाहर मजदूर नत्था सिंह (70) पुत्र बचन सिंह निवासी वार्ड नंबर-2 मानसा सुबह के समय एक कंप्रेशर तोड़ने का काम कर रहा था। जब उसने कंप्रेशर पर जोर से हथौड़ा मारा तो वह फट गया। इस जोरदार धमाके में मजदूर नत्था सिंह के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 30 वर्षों से यहां काम कर रहा था। पुलिस ने इसे कुदरती घटना मानते हुए इस पर 174 की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर के मुखी यादविंदर सिंह ने बताया कि यह धमाका होने के साथ मजदूर नत्था सिंह की मौत हो गई है। कबाड़िए मिट्ठू राम का कहना है कि नत्था सिंह उनका सबसे पुराना वर्कर था, जिसकी मौत से उनको गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन