फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Committed suicide in Patiala

पटियाला: युवक ने घर के सामने जहर खाकर दी जान, फुफेरी बहन को मरने से पहले वीडियो भेज कही ये बात

Thu, 07 Apr 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

बलविंदर सिंह (48) की शादी साल 2004 में मनदीप कौर निवासी मोहाली हाल किरायेदार सिद्धू कालोनी पटियाला के साथ हुई थी। मनदीप कौर लांडरां के एक कालेज में प्राइवेट नौकरी करती थी, जहां उसके किसी के साथ संबंध बन गए थे।

विज्ञापन
Man Committed suicide in Patiala
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पटियाला में पत्नी के संबंधों से परेशान होकर एक युवक ने घर के बाहर ही जहरीली चीज खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी बुआ की लड़की को भेजा, जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आने की बात कही थी। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी महिला को नामजद कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


संदीप सिंह निवासी मोहाली ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके बड़े भाई बलविंदर सिंह (48) की शादी साल 2004 में मनदीप कौर निवासी मोहाली हाल किरायेदार सिद्धू कालोनी पटियाला के साथ हुई थी। मनदीप कौर लांडरां के एक कालेज में प्राइवेट नौकरी करती थी, जहां उसके किसी के साथ संबंध बन गए थे। बलविंदर सिंह ने इसका विरोध किया, तो मनदीप कौर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। करीब एक साल से वह पटियाला की सिद्धू कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रही थी। कुछ समय पहले बलविंदर सिंह को उसने समझौता करके अपने पास बुला लिया था। 
विज्ञापन


बलविंदर सिंह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से काफी दुखी था। मंगलवार देर शाम बलविंदर सिंह ने एक वीडियो बनाकर अपनी बुआ की लड़की को भेजा, जिसमें उसने कहा कि वह पत्नी मनदीप कौर से तंग आकर घर के गेट के आगे कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने जा रहा है। बाद में उसने फोन बंद कर लिया। कुछ देर बाद बलविंदर सिंह की मौत की खबर मिली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस मुलाजिम पर भी अपमानित व मारपीट करने के आरोप 

मृतक के भाई संदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि बलविंदर सिंह की ओर से बुआ की लड़की को भेजे वीडियो में एक पुलिस मुलाजिम पर भी उसे अपमानित करने व मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस ने एफआईआर में न तो उक्त पुलिस मुलाजिम और न ही पत्नी के प्रेमी को नामजद किया है। इसलिए एसएसपी को लिखित में आवेदन देकर एफआईआर में इन दोनों का नाम डालने की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते कहा है कि शिकायत मिली थी कि बलविंदर सिंह अपनी पत्नी पर शक करता है और उसे मारपीट करता है। जिसके आधार पर पुलिस मौके पर गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed