फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man climbed tower around 200 feet high in Chandigarh and demanded to meet Punjab CM

Chandigarh: मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारा, पुलिस ने 5 घंटे तक की कड़ी मशक्कत; जमीन विवाद का मामला

Tue, 11 Jun 2024 02:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jun 2024 02:00 PM IST
सार

चंडीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर पंजाब के सीएम से मिलने की मांग की। घटना सेक्टर-17 बस स्टैंड में पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में लगे टावर की है।

विज्ञापन
man climbed tower around 200 feet high in Chandigarh and demanded to meet Punjab CM
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर आज तड़के एक व्यक्ति चढ़ गया था। लेकिन पुलिस की पांच-छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा लिया है। सूचना पाते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। इस क्षेत्र को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर यहां एंट्री को बंद करवाया। इस व्यक्ति की मांग थी कि उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री से करवाई जाए ताकि वह अपनी मांगें उनके सामने रख सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह व्यक्ति हरियाणा के जींद का रहने वाला है और इसका नाम विक्रम सिंह है। उसका पंजाब के मानसा में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बात के चलते पिछले कई महीनों से वह हरियाणा सहित पंजाब पुलिस के थानों में चक्कर लगा चुका है लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। बकायदा कुछ दिनों पहले उसके साथ मारपीट भी की गई जिसमें उसके कंधे में फ्रैक्चर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कहना कि उसे अब इस मामले में केवल चंडीगढ पुलिस से ही कार्रवाई की उम्मीद है या फिर उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए क्योंकि उसे उनसे काफी आस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed