फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man came to meet female friend tied to tree and beaten in bathinda

Bathinda: महिला मित्र को मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

Tue, 23 Jul 2024 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

आरोपी युवक अक्सर अपनी महिला मित्र से मिलने आता था। गांव वालों के पूछने पर उनसे बुरा व्यवहार करता था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Man came to meet female friend tied to tree and beaten in bathinda
बठिंडा में मामले की जानकारी देते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा की पुलिस चौकी पथराला अधीन आती नर सिंह कालोनी के एरिया में मंगलवार को एक युवक अपनी महिला मित्र को मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मनिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपने घर आया तो घर के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस खड़ा था। थोडी देर बाद जब मोटरसाइकिल को लेने एक युवक पहुंचा तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर वह युवक भड़क गया। तभी कालोनी के अन्य लोग भी आ गए। सभी ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह कालोनी में रहती एक महिला को मिलने के लिए आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस युवक को चार पांच बार पहले भी समझाया जा चुका था, लेकिन वह मान ही नहीं रहा था। उल्टा कालोनी वालों के साथ बुरा व्यवहार करता रहता था। उन्होंने बताया कि आज उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई फिर पुलिस को मौके पर बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया गया। 

पुलिस चौकी पथराला के एएसआई का कहना था कि पुलिस मामलें की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed