फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man attacked with sword, car snatched

Chandigarh News: व्यक्ति पर तलवार से हमला, कार छीनी

Fri, 05 May 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with sword, car snatched
मोहाली। लांडरां-बनूड़ के पास दो व्यक्तियों ने एक आदमी के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली। पीड़ित की पहचान रामचंद वासी सेक्टर-80 के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह तीन मई को अपनी कार से बनूड़ से घर जा रहा था। रास्ते में वह किसी काम से लांडरां-बनूड़ के पास रुका था। इतनी देर में दो व्यक्ति आए और उसके साथ हाथापाई करने लग गए। इनमें से एक ने तलवार के साथ उस पर हमला कर दिया। उसने जब शोर मचाया तो वह वहां से उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार में पीड़ित का मोबाइल और पर्स भी था। हमले में पीड़ित के हाथ और बाजू पर चोट आई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




इलाके में पहले भी कई लोगों की छिन चुकी है कार

इलाके में पहले भी रात के समय कार छीनने वाला गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस ने तब इस गिरोह को पकड़ा था। इसके बाद लगा था कि अब इलाके में कार चोरी की वारदातों में कमी आएगी लेकिन अब भी इलाके में कार चोरी की वारदातों में कमी नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त नाममात्र है। पुलिस अगर रात को गश्त बढ़ाती है तो ऐसी वारदातों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed