फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man accused of misdeed with minor daughter sentenced to 20 years by Muktsar court

Muktsar: नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाने के आरोपी पिता को 20 साल कैद, 1.2 लाख का जुर्माना भी लगाया

Thu, 18 Jul 2024 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

आरोपी की तीन बेटियां हैं। आरोपी सबसे बड़ी बेटी के साथ भी गलत हरकतें करता था। बाद में उसने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Man accused of misdeed with minor daughter sentenced to 20 years by Muktsar court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

नौ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के करीब तीन साल पुराने मामले में एडिशनल सेशन जज अमिता सिंह की अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। वहीं 1.20 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना बरीवाला में आउटरीच वर्कर जिला सुरक्षा यूनिट की हिना द्वारा दी शिकायत में बताया गया था कि उसने गांव में विजिट किया था। इस दौरान उसने तीन बहनों बड़ी 17 साल, दूसरी 15 साल व तीसरी नौ साल से मुलाकात की। इस दौरान 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसका सौतेला पिता हरपाल सिंह उसके साथ तब से गलत हरकतें करता आ रहा है जब वह छोटी सी थी। कुछ दिन पहले उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन ननिहाल गई हुई थी तो पीछे से उसकी नौ वर्षीय बहन के साथ पिता ने जबरदस्ती की। इसके बाद 13 अगस्त 2021 को थाना बरीवाला में धारा 376,/376,एबी/354ए आइपीसी 6,10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मामला अदालत में जाने बाद एडिशनल सेशन जज अमिता सिंह की अदालत ने अलग-अलग धाराओं के तहत आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा दी है जिसमें धारा 354ए में तीन साल की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माना और दो माह इन डिफाल्ट, 4 पोक्सो एक्ट में 20 साल की सजा व 50 हजार रुपये जुर्माना,6 पोक्सो एक्ट में 20 साल सजा व 50 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। 50-50 हजार रुपये के जुर्माने को नहीं भरने की सूरत में छह-छह माह की और सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed