फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious sites and shopping malls will open from June 8 in Chandigarh

कल से खुलेंगे मॉल्स और धार्मिक स्थल, तैयारियां पूरी, मास्क बिना एंट्री नहीं, ट्रायल रूम के इस्तेमाल पर रोक

Sat, 06 Jun 2020 09:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Religious sites and shopping malls will open from June 8 in Chandigarh
चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला

लगभग 77 दिनों तक सुनसान रहने के बाद सोमवार से शहर में सभी मॉल्स खुल जाएंगे। एलांते समेत सभी मॉल्स में व्यवस्थाएं अब लोगों को बदली-बदली मिलेंगी। शनिवार को शहर के सभी मॉल्स को सैनिटाइज किया गया। सभी मॉल प्रबंधन ने केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत तैयारियां पूरी कर ली हैं। एलांते मॉल में थ्री-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बिना डरे शॉपिंग कर सकें। 

विज्ञापन

         
मॉल्स के खुलने के बाद लोगों को कैसे संभाला जाएगा, इसको लेकर स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। स्टाफ मास्क, ग्लव्ज समेत तमाम सावधानियां बरतेंगे। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं। कुछ मॉल्स में शनिवार को मॉक ड्रिल भी कराई गई ताकि मॉल के खुलने पर किसी तरह की चूक न हो। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


एलांते मॉल में जहां पहले सिक्योरिटी चेकिंग के बाद एंट्री होती थी वहीं अब व्यवस्था बदल गई है। अब सिक्योरिटी चेक से 50 मीटर पहले लोगों को हाथ सैनिटाइज करने होंगे। यहां सेंसर्स युक्त हैंड सैनिटाइजर्स लगाए गए हैं। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग होगी। अगर तामपान ज्यादा हुआ तो यहीं से व्यक्ति को वापस लौटा दिया जाएगा और अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में यह चेक किया जाएगा कि मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है या नहीं। वहीं, तीसरे चरण में सिक्योरिटी चेक होगी। 

उधर, सरकार की गाइडलाइंस से रेस्टोरेंट मालिक खुश नही हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने रात 8 बजे तक का समय दिया है, जबकि लोग डिनर करने इसके बाद ही आते हैं। ऐसे में वह फिलहाल अच्छे से कार्य नहीं कर पाएंगे।   

थियेटर, गेमिंग जोन रहेंगे बंद 

सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत मॉल में लोग शॉपिंग करने एवं फूड कोर्ट में खाने-पीने के लिए आ पाएंगे लेकिन अभी बड़े पर्दे पर फिल्म देखने, बच्चों को एंटरटेनमेंट जोन में खिलाने और बार में बैठने पर रोक रहेगी। इसके अलावा शॉप के एरिया के मुताबिक, हर शॉप को गाइडलाइंस जारी की गई है कि एक वक्त में वहां कितने लोग मौजूद रहेंगे। 

इसके अलावा शहर के प्रमुख एलांते मॉल में कैमरे से नजर रखी जाएगी और जहां भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अवहेलना होती देखी जाएगी, तुरंत उन्हें सूचित किया जाएगा। इसके अलावा सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। शोरूमों में तीन से पांच लोग ही एक समय में जा सकेंगे। उनके बाहर आने पर ही बाकी के लोग जा पाएंगे। मॉल में कहीं भी भुगतान के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन का ऑप्शन दिया गया है।

  • एलांते कितने दिन से बंद - 77
  • एलांते के अंदर कितने शोरूम - 250
  • हर महीने यहां आने वाले लोगों की संख्या - 20 लाख
  • एलांते में कितने कर्मचारी - 5 से 7 हजार  
  • मॉल खुलने का समय - सुबह 10 से 8 बजे तक

मंदिर-मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थल भी तैयार 
सोमवार से धार्मिक स्थल भी खुल जाएंगे। इसकी तैयारियों जोरों पर हैं। मंदिर और मस्जिदों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। शनिवार को मंदिरों की साफ सफाई के अलावा सैनिटाइज का काम किया गया। वहीं, मंदिर में दर्शन के रास्ते में छह फीट की दूरी पर निशान लगाए जा रहे हैं। कई मंदिरों में टोकन सिस्टम भी रहेगा। 

सेक्टर-29 के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मंदिर के मुख्य हॉल को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सैनिटाइजर मशीन मंगाई गई है। सरकार के सभी निर्देशों को पूरी तरह से पालन होगा। मंदिर में स्थित शिव लिंग पर मंदिर के पुजारी और कमेटी के पदाधिकारी ही जलाभिषेक करेंगे। बाहरी भक्तों को अभी केवल दर्शन करने दिया जाएगा। प्रतिमाओं और शिवलिंग को छूने की मनाही होगी।  

उधर, मस्जिदों में भी खास तैयारियां की गई हैं। जामा मस्जिद सेक्टर-45 बुड़ैल के इमाम कारी शमशेर अली कासमी ने बताया कि सोमवार से मस्जिद खुल जाएंगे लेकिन सावधानी बरतनी होगी। सबसे कठिन मामला सामाजिक दूरी का होगा। मस्जिद में एक साथ ही फर्ज नमाज अदा करनी होती है। 

नमाज के लिए दरी का उपयोग नहीं किया जाएगा। फर्श पर ही पर्याप्त दूरी पर निशान लगाएंगे नमाज के दौरान सामाजिक दूरी बनी रहे। वहीं, मनीमाजरा जामा मस्जिद के मौलाना इमरान ने कहा कि प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। नमाज फर्श पर ही पढ़ी जाएगी। लोगों से अपील की जा रही है कि वह घर से ही वजु करके आएं और सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ें।

मस्जिदों में इस प्रकार होगी व्यवस्था 

  • मस्जिदों की सफाई और सैनिटाइजेशन ज्यादा से ज्यादा हो
  • चटाई, दरी, कालीन वगैरह न बिछाएं
  • अपने घर से ही वजू करके आना होगा 
  • मस्जिद के टॉयलेट, बाथरूम के इस्तेमाल की मनाही
  • मस्जिद में सिर्फ फर्ज नमाज अदा होगी 
  • मास्क लगाकर ही मस्जिद में आना होगा
  • सुन्नत व नफिल घर पर ही पढ़ें
  • नमाज पढ़ते समय छह फीट का फासला जरूरी
  • नमाज पढ़ते ही तुरंत घर या अपने काम पर जाना होगा। इधर उधर खड़े होने की मनाही होगी 
  • दस वर्ष से कम ओर 65 साल से ऊपर और बीमार लोग मस्जिद में न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed