सियासी फायदे के लिए हो रहा दुर्भावनापूर्ण प्रचार : कैप्टन अमरिंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ एनआरआई विरोधी बयानों के जरिए उनके खिलाफ किए जा रहे दुर्भावनापूर्ण प्रचार की निंदा की है।
कैप्टन ने स्पष्ट किया है कि बाहरी व्यक्तियों का नाम उन्होंने सिर्फ आप नेताओं और अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य में चुनाव प्रचार हेतु लाए गए समर्थकों को दिया है, जो पंजाब से संबंध नहीं रखते हैं। कैप्टन ने कहा कि यह साफ तौर पर विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।
कैप्टन सोशल मीडिया पर चल रही उन कुछ खबरों के संबंध में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कैप्टन ने एनआरआई को पंजाब के लिए पराये बताकर उनकी निंदा की है और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें राज्य में नहीं घुसने देने का वायदा किया है।
'NRI को पंजाब में आने से रोकने का सवाल ही पैदा नहीं होता'
कैप्टन ने इन खबरों को सरासर गलत बताते हुए, कहा कि स्पष्ट तौर पर एनआरआईज, जिनमें से ज्यादातर कांग्रेस के कट्टर समर्थक हैं, को विशेष हितों के लिए पार्टी से अलग करने के लिए इन खबरों को फैलाया जा रहा है।
उन्होंने खुलासा किया कि कई एनआरआई विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों व उनके नेताओं द्वारा किसी भी तरीके से पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए इस स्तर तक नीचे गिरने पर अफसोस जाहिर किया है।
उन्होंने कहा कि एनआरआई को उनकी मातृभूमि में प्रवेश करने से रोकने के लिए सोचने का सवाल भी पैदा नहीं होता है। कांग्रेस मेनिफेस्टो में एनआरआईज के साथ किए गए वायदों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से वचनबद्ध हैं।