फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   malanga timepass, punjab kala bhawan, punjab kala parishad, malkeet singh, chandigarh

कला भवन में मलंगा टाइम पास, दिखी वोटरों को लुभाने की राजनीति

Mon, 25 Apr 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 25 Apr 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
malanga timepass, punjab kala bhawan, punjab kala parishad, malkeet singh, chandigarh
पंजाब कला भवन में मलंगा टाइम पास नाटक का मंचन - फोटो : amarujala
पंजाब कला परिषद की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में मलंगा टाइम पास नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन मलकीत सिंह ने किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि आज के समय में नेता वोटरों को लुभाने के लिए कुछ भी वादे कर देते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। लोगों को चुनाव के बाद अभाव में जीना पड़ता है। मलंगा लोगों से अच्छी बातें करता है तो उसके पास उस बाजार के सभी लोग बैठने आते हैं। 
विज्ञापन


धीरे धीरे यह बात प्रशासन के अलाधिकारियों, नेताओं और पुलिस वालों को पता चल जाती है।  तो वह उसके घर आते हैं। वहां पर उनका समय बेहतर तरीके से पास हो जाता है। वहां पर आए नेता बडे़ - बडे़ दावे कर लोगों को वोट केलिए रिझाते हैं। नाटक में कलाकारों ने मौजूदा  प्रशासनिक व्यवस्था, राजनीति और पुलिस प्रशासन पर कटाक्ष किया। नाटक में दिखाया गया कि नेता हर बार लोगों को नशे से दूर रखने की बात करते हैं लेकिन वह कहीं न कहीं खुद उसमें संलिप्त होते है।
विज्ञापन


नाटक में 13 कलाकारों ने शानदार मंचन किया। नाटक ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया। नाटक में दिखाया गया कि नेता लोगों से रोज वादे करते हैं। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस भी लोगों की सुरक्षा के दावे करते हैं, लेकिन वह सफल नहीं होती है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed