{"_id":"31733bb7d11d27ed8c04a2b97863dc87","slug":"major-transfers-ver-soon-in-haryana-administration-by-khattar-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े स्तर पर होंगे तबादले, तैयार रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े स्तर पर होंगे तबादले, तैयार रहे अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शपथ ग्रहण के लंबे समय बाद ही सही लेकिन प्रदेश की अफसरशाही में बड़ी फेरबदल कर दी है। सरकार द्वारा किए गए तबादलों में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को अधिक तवज्जो नहीं दी गई है। जबकि कुछ ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो अब तक अहम पदों पर नहीं थे।
विज्ञापन
इसी बीच कई अधिकारी ऐसे हैं जो वर्तमान सरकार में भी महत्वपूर्ण महकमों में लगाए गए हैं। पूर्व सरकार में बिजली निगमों के सर्वेसर्वा रहे देवेंद्र सिंह को इस सरकार में भी बढ़िया महकमे मिले हैं। सरकार ने उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही पी राघवेंद्र राव को शहरी स्थानीय निकाय से बदलकर टाउन और कंट्री प्लानिंग की बागडोर सौंपी है। पीके महापात्रा को गृह विभाग की जिम्मेदारी देना भी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है। अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के तबादलों के बाद अब सरकार में निदेशक स्तर के तबादलों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस सप्ताह निदेशक स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हो सकत हैं। जिसके बाद जिलों में डीसी और एसपी के तबादले किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पदों पर हुए तबादलों के बाद अब इन्हीं महत्वपूर्ण विभागों में बैठे निदेशक स्तर के अधिकारियों का नंबर है।