{"_id":"66f03f7fff8e830eae06119d","slug":"major-reshuffle-in-punjab-cabinet-four-ministers-resign-5-to-take-oath-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-523615-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी केंद्र...\nपंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल<bha>;<\/bha> चार \nमंत्रियों का इस्तीफा, 5 आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी केंद्र... पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल<bha>;</bha> चार मंत्रियों का इस्तीफा, 5 आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
-बलकार सिंह, चेतन जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्टी
-हरदीप मुंडियां, बरिंदर गोयल, डॉ. रवजोत, तरनप्रीत सोंध व मोहिंदर भगत को जिम्मेदारी
-पंजाब सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में मंत्रिमंडल में चौथी बार फेरबदल
-- --
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में सोमवार को बड़ा फेरबदल होगा। इसके चलते चार मत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इनमें बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा और अनमोल गगन मान शामिल हैं। सभी ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, मंत्रिमंडल में एक सीट संगरूर से लोकसभा सदस्य चुने गए गुरमीत सिंह मीत हेयर की वजह से खाली हुई है।
इनकी जगह हरदीप सिंह मुंडियां, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह सोंध और मोहिंदर भगत समेत पांच को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सोमवार शाम 5 बजे राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जालंधर वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव में किया वादा निभाया है। भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में यह चौथा फेरबदल होने जा रहा है। अब तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी।
केजरीवाल ने लिया था फीडबैक
बीते दिनों नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर पूरी रिपोर्ट पेश की थी। इसके बाद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले पांच नए चेहरों को लेकर सीएम, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया था।