{"_id":"f283a1a16ead8fc2f4bb4c82afbe0a3e","slug":"major-information-for-chandigarh-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी कर्मचारियों के लिए अहम सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी कर्मचारियों के लिए अहम सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन में स्थायी नौकरी पाने वालों को दो साल तक सिर्फ अब बेसिक वेतन से ही गुजारा करना पड़ेगा। प्रशासन ने स्थायी नियुक्ति के बाद वेतन को लेकर नियमों में फेरबदल किया है। यूटी प्रशासन अब पंजाब सरकार की तर्ज पर स्थायी नियुक्ति पर दो साल (प्रोबेशन पीरियड) तक कर्मचारियों को सिर्फ बेसिक वेतन ही देगा।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रशासन ने चिट्ठी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2015 के बाद चंडीगढ़ प्रशासन में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को दो साल तक सिर्फ पे ग्रेड का बेसिक हिस्सा ही मिलेगा। यूटी प्रशासन के इस फैसले सेे जनवरी 2015 के बाद नियुक्ति पाने वाले कई कर्मचारियों को झटका लगा है।
विज्ञापन
कांट्रेक्ट को 25 हजार, स्थायी को मिलेंगे सिर्फ 9 हजार
यूटी प्रशासन में सी क्लास स्तर (क्लर्क) पर नौकरी पाने पर शुरुआती स्तर पर कुल 25 हजार के करीब वेतन मिलता था। लेकिन नए नियमों के अनुसार अब क्लर्क का शुरुआती वेतन करीब 9 हजार रुपये ही होगा। कर्मचारियों को हाउस रेंट, मेडिकल, मोबाइल, कनवेंस, सीसीए जैसे भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप है कि कांट्रेक्ट पर काम करने वाला क्लर्क भी 25 हजार मासिक ले रहा है। डीसी रेट और प्राइवेट एजेंसी से नियुक्त क्लर्क को भी 14 हजार मासिक मिलते हैं, लेकिन स्थायी कर्मचारी को सिर्फ 9 हजार मिलेंगे। नगर निगम और चंडीगढ़ पुलिस में होने वाली भर्ती में भी कर्मचारियों को बेसिक पे स्केल ही मिलेगा।
कई कर्मचारियों का रोका वेतन
नए नोटिफिकेशन के बाद कई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। प्रशासन इस असमंजस में है कि वह कर्मचारियों को पुराने सैलरी स्ट्रक्चर से भुगतान करे या नए नियमों के अनुसार। इस संबंध में यूटी प्रशासन द्वारा कानूनी राय ली जा रही है।
10 हजार में कौन लगेगा एडीए
सोमवार को यूटी प्रशासन में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) के 10 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू हुए। एडीए का शुरुआती वेतन 40 से 45 हजार बनता है। नए नियमों के बाद एडीए को सिर्फ 10 से 11 हजार वेतन ही दो साल तक मिलेगा। इंटरव्यू देने पहुंचे कई कैंडिडेट ने कहा कि कम वेतन में वह कैसे गुजारा करेंगे।