फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major fire in businessman warehouse

Chandigarh News: कारोबारी के गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपये की स्पोर्ट्स साइकिल और सामान जला

Tue, 21 May 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Major fire in businessman warehouse
दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर में रेलवे रोड पर स्थित साइकिल गोदाम में सोमवार सुबह करीब 6 बजे आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम शहर के चर्चित कारोबारी कुंदन साइकिल्स का है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 20 गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ने आग पर काबू पाया। आग के बारे में सुबह सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को पता चला था। उसने तुरंत मालिकों को जानकारी दी। जब मालिक अपने गोदाम में पहुंचे तो देखा कि गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी।

कुंदन साइकिल्स के मालिक कुंदन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि उनके गोदाम में आग लग गई है। उनका गोदाम करीब 5 मरले का है, जिसमें उन्होंने महंगे स्पोर्ट्स साइकिल्स रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड की कुल 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी। गोदाम में आग कैसे लगी, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के अधिकारी मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि घटना में करीब 20 गाड़ियों फायर ब्रिगेड की लग चुकी हैं। पानी के साथ फॉम का भी इस्तेमाल किया गया। जालंधर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है इससे पहले प्लास्टिक के स्क्रैप गोदाम में आग लग गई थी जिसे 50 गाड़ियों ने करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed