फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major exposure related to shaheed udham singh

खुलासाः अंग्रेजों के पास हैं शहीद ऊधम सिंह से जुड़ी 5 फाइलें

Mon, 31 Aug 2015 09:23 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
major exposure related to shaheed udham singh

शहीद ऊधम सिंह और ब्रिटिश सरकार के बीच चली अदालती जंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइलें ब्रिटिश सरकार के पास मौजूद हैं। इन दस्तावेजों को मंगवाने के लिए भारत सरकार ने कोई पहल नहीं की। शहीद ऊधम सिंह पर तीन पुस्तकें लिख चुके राकेश कुमार ने ब्रिटिश सरकार के पास पड़ी पांच महत्वपूर्ण फाइलों के बारे में जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन


लेखक राकेश ने छह अगस्त को नेशनल आरकाइव क्यू रिटमोंड सरी यूनाइटेड किंगडम को पत्र लिखकर ऊधम सिंह की जिंदगी के बारे में और खोज करने की इच्छा जताते हुए दस्तावेज और जानकारियां मांगी। इसके जवाब में लेखक को यूनाइटेड किंगडम की तरफ से एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें नेशनल आरकाइव में मौजूद पांच महत्वपूर्ण फाइलों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


बता दें, ब्रिटिश सरकार ने पांच जून 1940 को शहीद ऊधम सिंह को फांसी की सजा सुनाने के बाद उनसे संबंधित सभी दस्तावेजों पर सौ साल के लिए पाबंदी लगा दी थी, लेकिन शहीद ऊधम सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ब्रिटिश तथा इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन ग्रेट ब्रिटेन ने ब्रिटिश सरकार से प्रार्थना कर जून 1997 में पांच फाइलें जारी करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं ऊधम सिंह से जुड़ी मौजूदा फाइलें

major exposure related to shaheed udham singh

•ऊधम सिंह-कत्ल संबंधी फाइल नंबर-डीपीपी2/761 तिथि 1940 डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रोशिकुशन, केस पेपर न्यू सीरिज
•ऊधम सिंह- कत्ल फाइल नंबर-डीपीपी2/728 तिथि 1940 डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रोसिक्यूशन, केस पेपर न्यू सीरिज
•फाइल नंबर-पीसीओएम 9/872/1 तिथि 1940 प्रीजन कमीशन तथा होम आफिस, प्रीजन विभाग, पहले बंद किए नोटस अब जारी
•फाइल नंबर-एमएसएस ईयूआर सी 826 तिथि 1940 ऊधम सिंह के चार जून 1940 के मुकदमे संबंधी
•फाइल नंबर-एमईपीओ 26/182 ऊधम सिंह के रिवाल्वर संबंधी
•ब्रिटिश सरकार के पास पड़ी हैं महत्वपूर्ण फाइलें, भारतीय लेखक को मिली जानकारी
•नेशनल आरकाइव क्यू रिटमोंड सरी यूनाइटेड किंगडम में पड़े हैं कई दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed