फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major decisions to be taken at the Corporation House meeting on the 29th; path cleared for recruitment to 23 posts.

Chandigarh News: 29 को निगम सदन में बड़े फैसले, 23 पदों पर भर्ती का रास्ता होगा साफ

Sat, 27 Jun 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Major decisions to be taken at the Corporation House meeting on the 29th; path cleared for recruitment to 23 posts.
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की 29 जून को होने वाली बैठक में शहर के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक के ई-एजेंडा में इंजीनियरिंग विंग के 23 विशेष श्रेणी के पदों के लिए नए भर्ती नियम लागू करने, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के 22 पुराने दमकल वाहनों की नीलामी, सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली के आधुनिकीकरण और गुलदाउदी शो व रोज फेस्टिवल को स्पॉन्सरशिप मॉडल पर आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सदन में नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के 23 विशेष श्रेणी के पदों के लिए नए रिक्रूटमेंट रूल्स (भर्ती नियम) लागू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। निगम के अनुसार 109 श्रेणियों के पदों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 23 पद ऐसे हैं, जो केवल इंजीनियरिंग विंग में हैं और इनके लिए चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में समान भर्ती नियम उपलब्ध नहीं हैं। तत्कालीन नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 25 अप्रैल 2024 को गठित समिति ने इन पदों के लिए भर्ती नियमों का मसौदा तैयार किया है। नए नियम केंद्र सरकार के भर्ती पैटर्न और चंडीगढ़ प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाए गए हैं। सदन की मंजूरी के बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

22 पुराने वाहनों को नीलाम करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल
फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के 22 पुराने वाहनों को नीलाम करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इन वाहनों ने निर्धारित 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने इनका निरीक्षण कर सभी वाहनों को कंडम घोषित किया है। सदन की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव स्थानीय सरकार विभाग के माध्यम से यूटी प्रशासक की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर सीटीयू नीलामी प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर वैली के आधुनिकीकरण के लिए करीब 2.35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बैठक में सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली के आधुनिकीकरण के लिए करीब 2.35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) के डिजाइन के अनुसार पार्क को यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसमें व्हीलचेयर अनुकूल प्रवेश द्वार, रैंप, स्टेनलेस स्टील रेलिंग, दृष्टिबाधित लोगों के लिए टैक्टाइल पाथवे, ब्रेल साइन बोर्ड, दिव्यांगों के लिए पार्किंग और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लेजर वैली शहर के प्रमुख आयोजनों, चंडीगढ़ कार्निवल और रोज फेस्टिवल का भी प्रमुख स्थल है।

गुलदाउदी शो और रोज फेस्टिवल के लिए निगम फिर अपनाया स्पॉन्सरशिप मॉडल
निगम 39वें गुलदाउदी शो-2026 और 55वें रोज फेस्टिवल-2027 का आयोजन भी स्पॉन्सरशिप मॉडल पर करने का प्रस्ताव लाएगा। इसके लिए एजेंसियों, कंपनियों, फर्मों, एनजीओ और अन्य संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए जाएंगे। दिसंबर 2026 में सेक्टर-33 टेरेस्ड गार्डन में गुलदाउदी शो और फरवरी 2027 में सेक्टर-16 रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल आयोजित होगा। स्पॉन्सर एजेंसियों को विज्ञापन और ब्रांडिंग के अधिकार दिए जाएंगे, जिसमें 60 प्रतिशत विज्ञापन क्षेत्र स्पॉन्सर और 40 प्रतिशत नगर निगम के लिए आरक्षित रहेगा। निगम के अनुसार पिछले वर्ष भी दोनों आयोजन इसी मॉडल पर बिना निगम के बजट खर्च किए सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed