{"_id":"6adbc3b2353d8412dc0064fc","slug":"major-administrative-reshuffle-gaurav-kumar-given-charge-of-municipal-corporation-and-smart-city-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1157729-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासन में बड़ा फेरबदल, गौरव कुमार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासन में बड़ा फेरबदल, गौरव कुमार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी का प्रभार
विज्ञापन
तीन नए अधिकारियों ने जॉइन किया; परिवहन, कराधान, पर्यटन, कृषि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों में बदली जिम्मेदारियां
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्रशासन में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। एचसीएस गौरव कुमार, प्रदीप अहलावत और डैनिक्स कैडर के अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र ने प्रशासन में जॉइन किया। इसके बाद मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नए प्रभार सौंपे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को पुराने कार्यभार से मुक्त भी किया गया है।
गौरव कुमार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी
एचसीएस गौरव कुमार को नगर निगम का संयुक्त आयुक्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक, नगर निगम का सचिव और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। पीसीएस हिमांशु गुप्ता को इन प्रभारों से मुक्त किया गया है।
प्रदीप अहलावत को परिवहन, प्रद्युम्न को रेरा
एचसीएस प्रदीप अहलावत को निदेशक परिवहन-सह-विभागीय प्रबंधक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण और संयुक्त सचिव समन्वय एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी दी गई है। एचसीएस प्रद्युम्न सिंह को नियंत्रक-सह-संयुक्त सचिव, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, अतिरिक्त आयुक्त-सह-कलेक्टर, आबकारी एवं कराधान तथा रेरा का सचिव बनाया गया है। एचसीएस राधिका सिंह को सहायक एस्टेट अधिकारी-3, पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण, गृह विभाग (जेलों सहित), पर्यावरण एवं वन और तकनीकी शिक्षा से जुड़े संयुक्त सचिव के प्रभार मिले हैं।
विज्ञापन
अविकेश और हिमांशु को नई जिम्मेदारी
पीसीएस अविकेश गुप्ता को नगर निगम का संयुक्त आयुक्त और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस हिमांशु गुप्ता को शहरी नियोजन एवं आवास, एस्टेट और हाउसिंग के संयुक्त सचिव के साथ एसडीएम साउथ का प्रभार दिया गया है।
ईशा कंबोज, नवीन और खुशप्रीत के विभाग बदले
एचसीएस ईशा कंबोज को सामाजिक कल्याण निदेशक, चंडीगढ़ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम और बाल एवं महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सचिव और स्थानीय शासन, संग्रहालय एवं कला दीर्घा तथा स्वास्थ्य के संयुक्त सचिव का प्रभार भी मिला है।
डैनिक्स अधिकारी नवीन को संग्रहालय एवं कला दीर्घा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों का निदेशक तथा सिटको का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। खुशप्रीत कौर को जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक, उद्योग निदेशक और उद्योग, परिवहन तथा आबकारी एवं कराधान विभागों का संयुक्त सचिव बनाया गया है। उन्हें सहायक एस्टेट अधिकारी-2, भूमि अधिग्रहण अधिकारी और मार्केट कमेटी प्रशासक का प्रभार भी मिला है।
जगताप राजेंद्र को कृषि और पशुपालन
डैनिक्स अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र को कृषि निदेशक, कृषि जनगणना आयुक्त तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन निदेशक बनाया गया है। डॉ. अतुल निवृत्तिराव धकने को एसीएम सेंट्रल, आयुष निदेशक और जीएमसीएच में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।