फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main conspirator of 2015 Bargari desecration case arrested from Bangalore Airport

Punjab: बरगाड़ी बेअदबी केस का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी का सदस्य है संदीप बरेटा

Tue, 23 May 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 May 2023 11:55 AM IST
सार

संदीप बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है। अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन
Main conspirator of 2015 Bargari desecration case arrested from Bangalore Airport
संदीप बरेटा - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदकोट के साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है। अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फरीदकोट जिला पुलिस टीम बंगलुरू रवाना हो गई है। 
विज्ञापन

 

बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी राम रहीम समेत अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन दिनों अदालत में सुनवाई भी चल रही है। मगर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी डेरा अनुयायियों की याचिका पर तीनों केसों को फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया। 

एसआईटी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि बरगाड़ी बेअदबी की घटनाओं की साजिश इन तीनों ने महिंदरपाल बिट्टू के साथ मिलकर रची थी। एसआईटी के अनुसार बेअदबी की घटना से पहले डेरा सिरसा के पदाधिकारियों ने पंथक नेता बलजीत सिंह दादूवाल की हत्या करने की भी साजिश रची थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने की योजना बनाई। 

एक जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी की घटना में डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और बाद में बेअदबी की साजिश के आरोप में गुरमीत राम रहीम व हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed