फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused of National hockey player murder arrested by police

पटियालाः नेशनल हॉकी खिलाड़ी और दोस्त की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राइफल भी बरामद

Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Main accused of National hockey player murder arrested by police
दोहरे हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

नेशनल हॉकी खिलाड़ी अमरीक सिंह और उसके दोस्त सिमरनजीत सिंह के कत्ल केस में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी 20 साल के मनराज सिंह सराओ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता की गिरफ्तारी बाकी है, जो वारदात में उसके साथ शामिल था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की राइफल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 

विज्ञापन

  
एसपी (देहात) हरमीत सिंह हुंदल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में बताया कि मुख्य आरोपी मनराज सिंह सराओ को पुलिस ने समाना-पटियाला रोड पर गांव ढैंठल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उससे वारदात में इस्तेमाल 12 बोर राइफल समेत 20 कारतूस, तीन खोल रोंद 12 बोर और एक असलाह लाइसेंस, जो मनराज सिंह सराओ के नाम पर 2018 में मोहाली से जारी हुआ है, बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी (डी) ने बताया कि मनराज से पूछताछ में सामने आया है कि वह और उसका पिता अमनदीप सिंह आईटीआई रोड के पास बने एक पीजी में किराये पर वारदात से करीब एक हफ्ते पहले ही रहने आए थे। कभी-कभार वह दोनों नेपाली ढाबे पर खाना खाने जाते थे। जहां वारदात हुई थी, वह ढाबा उनके पीजी के नजदीक था। इससे पहले दोनों आरोपी मोहाली में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमनदीप सिंह के पास पटियाला के गांव दुगाल में जमीन है, जिसे उसने ठेके पर दे रखा है। वह कोई और काम नहीं करता था। पत्नी से झगड़े के कारण वह बेटे के साथ रहता था। मुख्य आरोपी मनराज लवली यूनिवर्सिटी जालंधर से बीए कर रहा था। साथ ही वह ट्रैप शूटिंग गेम भी खेलता था। जिसमें वह कई मेडल भी हासिल कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed