फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   maid working in home stolen checks and three lakhs withdrawn from bank

बुजुर्ग के घर से काम करने वाली ने किए चेक चोरी, बैंक से निकाले तीन लाख

Wed, 19 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
maid working in home stolen checks and three lakhs withdrawn from bank
मनीमाजरा। घर में काम करने वाली द्वारा अलमारी से मालिक के बैंक के चेक चोरी करने के बाद फर्जी साइन कर खाते से लगभग तीन लाख निकालने के मामले को मनीमाजरा पुलिस ने पैसे के लेन-देन का मामला बताकर रफादफा करने की कोशिश की। यही नहीं मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में पुलिस ने बुजुर्ग को यह कह कर साइन करवा लिया कि वो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बाद जब बुजुर्ग को पता चला कि चोरी की शिकायत को पुलिस ने पैसा का लेन देन बनाकर मामला रफादफा कर दिया। बुजुर्ग ने दोबारा इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी। बावजूद इसके बुजुर्ग अपना पैसा वापस लेने के लिए अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मॉडर्न कांप्लेक्स निवासी 75 वर्षीय हरगोपाल अरोड़ा ने बताया कि वो मकान नंबर 5351 में अपनी बीमार पत्नी के साथ रहते हैं। वह हरियाणा बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर में किरण घरेलू काम करती है। महिला ने पिछले साल अगस्त में उसके घर से सात चेक चोरी कर लिए। इसके बाद उसने 28 अगस्त को चेक पर फर्जी साइन कर अपनी बेटी के अकाउंट में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने 5 सितंबर को एक ओर चेक पर फर्जी साइन कर अमर नाम के व्यक्ति के खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। नवंबर में जब वो अपने बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके द्वारा जारी दो चेक से 2 लाख 80 हजार रुपये सिमरन और अमर के खाते में ट्रांसफर किए गए। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो में दी।
विज्ञापन

मामला जब मनीमाजरा पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की। हरगोपाल अरोड़ा के मुताबिक पुलिस ने कहा वो उनका 2 लाख 80 हजार रुपये वापस दिला देंगे। इसके बाद पुलिस ने 25 नवंबर को चोरी को लेन-देन का मामला बनाकर रफादफा कर दिया और उसको बिना पढ़वाए राजीनामा पर साइन करवा लिए। काफी दिन बीतने के बाद जब उन्हें अपना रुपये नहीं मिले तो वो दोबारा पुलिस थाने गए तो उन्हें पता चला कि उनकी शिकायत पर तो राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एसएसपी को दी दोबारा शिकायत
अरोड़ा ने कहा कि पुलिस के खिलाफ उन्होंने 9 फरवरी को दोबारा एसएसपी विंडो में शिकायत दी। मनीमाजरा पुलिस की इस हरकत का जब डीएसपी दिलशेर चंदेल को पता चला तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और मामले में नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए। इसके बावजूद अभी तक फिर मनीमाजरा पुलिस ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed