फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mahila mahapanchayat, political reservation for females, kaithal mahapanchayat, haryana, kaithal

पहली महिला पंचायत, आधी आबादी ने मांगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व

Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
mahila mahapanchayat, political reservation for females, kaithal mahapanchayat, haryana, kaithal
कैथल में महिलाओं की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के कैथल में महिला विंग की पहली महापंचायत हुई, जिसमें महिलाओं ने राजनीतति ने प्रतिनिधित्व की मांग की। देश में आजादी के बाद से महिलाओं की समानता और उनकी सभी स्तरों पर भागीदारी की मांग तो अनेक बार उठी मगर इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। यह कहना है सर्वखाप महापंचायत की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया का। वे रविवार को कैथल के माणस गांव में आयोजित पहली महिला महापंचायत को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन


महापंचायत में निर्णय लिया गया कि देश के सभी सांसदों, विधायकों और सामाजिक संस्थाओं से इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने के बाद प्रधानमंत्री से मिलकर राजनीति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी की मांग की जाएगी। राष्ट्रपति द्वारा देश की सशक्त महिला के रूप में सम्मानित हो चुकी डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सत्ता में महिलाओं की भागीदारी के संबंध में एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान 103वां है। इस मामले में अफ्रीका के सबसे ग़रीब और पिछड़े समझे जाने वाले कई मुल्क भी हमसे आगे हैं।
विज्ञापन


तमाम प्रयासों और दबाओं के बावजूद सांसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका है। लेकिन स्थानीय निकायों में महिलाओं को मौके मिल सके हैं। वर्ष 1956 में मेहता समिति की सिफारिशों के आधार पर त्रि-स्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था लागू हुई थी। लेकिन पंचायतों में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम पारित होने के बाद ही सुनिश्चित हो सकी। निश्चित रूप से 73वां संवैधानिक संशोधन महिलाओं के सशक्त भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पर्याप्त प्रतिनिधित्व
आधी आबादी को पंचायत स्तर पर केवल 33 प्रतिशत हिस्सा ही मिला है। एक कड़वी सच्चाई यह है कि करीब तीन दशक से संसद और विधायिका में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उन्हें आबादी अनुसार भागेदारी नहीं दी गई।

स्वयं को साबित किया
रानी लक्ष्मी बाई, कल्पना चावला, सायना नेहवाल, ममता बनर्जी, समेत जब कभी भी महिलाओं को आगे आने का मौक़ा मिला है, उन्होंने अपने आप को साबित किया है। इस दौरान उनका सशक्तिकरण तो हुआ ही है, उन्होंने सदियों से चले आ रहे भ्रम को भी तोड़ा है कि महिलायें पुरुषों के मुकाबले कमतर होती हैं और वे पुरुषों द्वारा किये जाने वाले कामों को नहीं कर सकती हैं।

मिले बराबरी का अधिकार
लोकतांत्रिक और सामाजिक व्‍यवस्‍था में गैर–बराबरी कायम है। निश्चित रूप से अभी भी महिलाओं को उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की सफर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दहिया ने मांग उठाई कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। पंचायत स्तर पर भी आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए।

परिमाणात्मक सुधार हों
निर्वाचित हो जाने के बाद भी महिलाओं को लिंग आधारित भेदभाव, जातिगत भेद, निम्न और दूसरी पारम्परिक और गैरबराबरी आधारित सामाजिक संरचनाओं से जूझना पड़ता है। माणस पट्टी से मुकेश देवी और माणस गांव की सरपंच रुपेश देवी ने भी उनकी इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से न सिर्फ विकास के काम होंगे बल्कि समाज को नयी दिशा मिलेगी।


महिलाओं ने बताई समस्याएं
देश की पहली महापंचायत में महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी बताई। बुजुर्ग महिलाओं ने जहां आयु प्रमाण पत्र के अभाव में पेंशन नहीं बनने की शिकायत की। वहीँ अधिकांश महिलाओं ने शराब बिक्री पर रोक के लिए आवाज उठाई। बीए फाइनल की छात्रा ममता ने सुरक्षा, परिवहन, उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। संतोष दहिया ने खेल में पदक विजेता छात्राओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed