फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mahavir jayanti, mahavir jayanti leave, chandigarh administration, anurag aggarwal, chandigarh

चंडीगढ़ में महावीर जयंती पर अवकाश बदला, अब 19 को होगा

Mon, 18 Apr 2016 11:58 AM IST
सुमित सिंह श्यौरान/अमर उजाला, चंडीगढ़।
सुमित सिंह श्यौरान/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 18 Apr 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
mahavir jayanti, mahavir jayanti leave, chandigarh administration, anurag aggarwal, chandigarh
23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में भी पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर 20 अप्रैल की जगह 19 अप्रैल को अवकाश होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस संबंध में आज सुबह अधिसूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिगंबर जैन सोसाइटी सेक्टर- 27 के पदाधिकारियों ने महावीर जयंती पर 20 अप्रैल को दिया जाने वाला अवकाश 19 अप्रैल को घोषित करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान नवरत्न जैन महासचिव राजिंदर प्रसाद जैन व अन्य पदाधिकारियों रमेश चंद्र जैन, धर्म बहादुर जैन, आरपी जैन, रविंदर जैन, विनय जैन ने चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, सलाहकार व गृह सचिव से भी मांग की थी कि चंडीगढ़ में भी इन राज्यों की तरह अवकाश 19 अप्रैल को ही घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि पूरे देश में 19 अप्रैल को ही महावीर जयंती मनाई जा रही है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि 20 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल को ही सार्वजनिक अवकाश को घोषित करें। पदाधिकारियों ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को भी ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed