{"_id":"65094f4efab89c39e20dcb56","slug":"mahapanchayat-in-ved-singh-death-case-in-bhiwani-today-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद सिंह मौत मामला: लघु सचिवालय के बाहर महापंचायत आज, बैरिकेड्स लगा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेद सिंह मौत मामला: लघु सचिवालय के बाहर महापंचायत आज, बैरिकेड्स लगा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Tue, 19 Sep 2023 01:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 PM IST
सार
रोहनात के ग्रामीणों की मांग है कि वेद सिंह के कथित सुसाइड नोट के अनुसार डीसी, डीआरओ और सदर कानूनगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएं लेकिन अभी तक इन अधिकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने की बैरिकेडिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहनात निवासी वेद सिंह मौत मामले में मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रस्तावित महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। निगरानी भी बढ़ा दी है। पुलिस ने लघु सचिवालय के बाहर चिड़ियाघर रोड के 200 मीटर हिस्से पर बैरिकेडिंग कर दी है। इस क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिर्फ लघु सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी ही वाहन लेकर अंदर जा सकते हैं। उधर, आम लोगों को पैदल ही अंदर जाना होगा।
विज्ञापन
धीरे-धीरे महापंचायत को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और रोहनात के ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर जुटने लगे हैं। रोहनात के ग्रामीणों की मांग है कि वेद सिंह के कथित सुसाइड नोट के अनुसार डीसी, डीआरओ और सदर कानूनगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएं लेकिन अभी तक इन अधिकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में महापंचायत करने का फैसला लिया गया है। इसी महापंचायत में आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन