फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahajan will be interrogated for threatening the witness police asks for production warrant

कोर्ट पहुंचा मामला: गवाह को धमकाने पर महाजन से होगी पूछताछ, पुलिस ने मांगा प्रोडक्शन वारंट

Fri, 26 Nov 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Nov 2021 02:15 AM IST
सार

बॉक्सर गैंग के चार बदमाशों ने सेक्टर 17 में पुरानी जिला अदालत के सामने गोलियां मारकर जींद निवासी मल्ली की हत्या कर दी थी। इसी केस में संजीव महाजन ने रोहित को धमकी दी है कि वह विकास राठी उर्फ बॉक्सर के खिलाफ गवाही न दे। इस मामले में पुलिस ने महाजन पर केस भी दर्ज किया था।

विज्ञापन
Mahajan will be interrogated for threatening the witness police asks for production warrant
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मल्ली हत्याकांड के गवाह रोहित को फोन कर धमकाने के मामले में सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने गुरुवार को सीजेएम अमन इंदर सिंह की कोर्ट में आरोपी संजीव महाजन का प्रॉडक्शन वारंट मांगा है। अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। जांच अधिकारी ने अदालत में कहा कि संजीव महाजन ने फोन करके सेक्टर 17 में हुए जींद निवासी मल्ली की हत्या के गवाह और शिकायतकर्ता रोहित को धमकी दी है। उसे केस से हटने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


सत्यता का पता लगाने के लिए संजीव महाजन से पूछताछ जरूरी है, जिसके लिए प्रोडक्शन वारंट दिया जाए। सुनवाई के दौरान जज ने पुलिस को मामले से संबंधित कॉल डिटेल और टावर लोकेशन 29 नवंबर को सुनवाई के दौरान अदालत में पेश करने के लिए कहा है। इस दिन पुलिस अदालत में संबंधित दस्तावेज पेश करेगी। इसके बाद ही संजीव महाजन की प्रॉडक्शन वारंट की अर्जी पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस बोली- महाजन ने किया था नितिन के फोन का इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक, संजीव महाजन ने नितिन नामक युवक के फोन से रोहित को धमकी दी थी। पूछताछ में नितिन ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपने दोस्त महाजन से मिला था। वहां विकास बॉक्सर का भाई प्रवीण भी था। उसी दिन महाजन ने रोहित को फोन किया था। गौरतलब है कि संजीव महाजन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर सेक्टर- 37 की कोठी हड़प ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए 1 मार्च को गिरफ्तार किया था, वह तब से जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed