फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahabhishek of Swami Prabhupada will be done with the water of 125 pilgrimages

स्वामी प्रभुपाद का 125 तीर्थों के जल से होगा महाभिषेक

Sat, 28 Aug 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mahabhishek of Swami Prabhupada will be done with the water of 125 pilgrimages
चंडीगढ़। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती 31 अगस्त मनाई जा रही है। इस बार स्वामी प्रभुपाद का भव्य अभिषेक होगा। देशभर से 125 तीर्थों के जल से प्रभुपाद का अभिषेक होगा। विश्व भर में इस्कॉन के 800 सेंटर हैं। वहीं, देश में इस्कॉन के 140 सेंटर हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन के सह अध्यक्ष अक्रूर नंदन दास ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन प्रभुपाद की जयंती है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन की पैदल कमेटी के पास तीर्थों के जल का इंतजाम करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

यह जल व्यास, सतलुज, ब्रह्मतीर्थ कांगड़ा, महानदी, गोदावरी, कावेरी, नर्मदा, गंगा, यमुना, जगन्नाथपुरी, प्रयाग राज के संगम, ताप्ती सहित अन्य नदियों और तीर्थों से जल लाया जाएगा। जन्माष्टमी पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यूट्यूब के माध्यम से दिखाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लाइव दिखाया जाएगा। इस्कॉन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी चल रही है। आकर्षक गेट के अलावा मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। इस मौके पर कई स्टाल भी लगाए जाएंगे। भव्य कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगे परिधानों में सजेंगे राधामाधव
अक्रूर नंदन दास ने बताया कि भगवान का वस्त्र रेशमी होगी। रेशमी कपड़ों पर हाथों से कशीदाकारी कर बनाया जा रहा है। रंग-बिरंगे परिधान मे भगवान सजेंगे। वृंदावन में भगवान राधा माधव का वस्त्र तैयार किया जा रहा है। इसे भगवान को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धारण करवाया जाएगा। इसके लिए छह महीने पहले आर्डर किया गया था। भगवान के वस्त्र में चमक वाले स्टोन भी लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed