{"_id":"6621be626b1c24c82c0a5c26","slug":"made-punjabis-crazy-chandigarh-news-c-16-pkl1043-401863-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुल्लांपुर में दहाड़ा सूर्या और हिटमैन का बल्ला, पंजाबियों को बनाया दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुल्लांपुर में दहाड़ा सूर्या और हिटमैन का बल्ला, पंजाबियों को बनाया दीवाना
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर स्टेडियम में वीरवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के हुए मुकाबले में किंग्स की लगातार तीसरी हार ने दर्शकों को मायूस कर दिया। बेशक दर्शक भले ही घरेलू टीम पंजाब किंग्स के समर्थन में आए , लेकिन मुंबई के रोहित शर्मा ने दर्शकों को अपने बल्लेबाजी का मुरीद बना डाला। हिटमैन के नाम से जाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन उनके और से लगाए गए तीन छक्कों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं इंजरी से वापसी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी से जलवा बिखरते हुए सात चौके और तीन छक्के की मदद से 78 रन कूट डाले। वह पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति में उनके मैदान में खूब दहाड़े। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का पहला अर्धशतक ठोककर अपना फार्म दिखाया। इससे पहले वह सूर्यकुमार यादव दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ शून्य पर आउट हो चुके हैं। यहां पर उनका आईपीएल का चौथा मैच रहा। मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार इस नए स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंची थी। इस टीम में भारतीय टीम के कई सितारे खेल रहे है। इन्हें मैदान पर सामने खेलते देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर रहा। मुंबई इंडियंस टीम टीम के मालिक आकाश अंबानी भी टीम का हौसला बढ़ानें मुल्लांपुर स्टेडियम पहुंचे थे। हिटमैन रोहित शर्मा ने 36 रनों की पारी में तीन गगनचुंबी छक्के मारकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके शॉट्स पर दर्शक रोहित-रोहित बोलते हुए तालियां बजाकर खुशी जताते हुए नजर आए।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे मैच देखने, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी पहुंचे। मुकाबले से पहले टॉस के समय से पहले वह मैदान पर पहुंचे। इंग्लैंड के पूर्व घाकड़ बल्लेबाज व आईपीएल में कामेंट्री पैनल में शामिल केविन पीटरसन उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहुंचे मैच देखने, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी पहुंचे। मुकाबले से पहले टॉस के समय से पहले वह मैदान पर पहुंचे। इंग्लैंड के पूर्व घाकड़ बल्लेबाज व आईपीएल में कामेंट्री पैनल में शामिल केविन पीटरसन उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन